Online Birth Certificate | राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये


Online Birth Certificate | राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये : दोस्तों ! बदलते समय के साथ आज आम नागरिकों के लिए हर सरकारी कार्य ऑनलाइन हो गए है। आज हम आपको जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बताने जा रहे है। जब भी कोई बच्चा इस दुनिया में कदम रखता है। उसका सबसे पहले जो दस्तावेज बनता है वो है — जन्म प्रमाण पत्र।

बहुत से लोगों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कत आती है। बहुत से लोग इस प्रक्रिया से अनजान होते है। तो कुछ बार-बार चक्कर लगाने से परेशान हो जाते है। अगर आप अपना या अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की सोच रहे है। तो आज हम आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बता रहे है।

आप घर बैठे खुद ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। तो चलिए समझते है — How to Apply Online Birth Certificate


What is Birth Certificate | जन्म प्रमाण पत्र क्या है ?


दोस्तों ! आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। नवजात बच्चे का जन्म चाहे घर पर हो या अस्पताल में, उसका हर हाल में जन्म प्रमाण पत्र बनवाना आवश्यक है। कोई भी नागरिक चाहे वह किसी भी राज्य से सम्बंधित हो। हर राज्य के नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए Online Portal की सुविधा प्रदान की गयी है।

आज हम आपको राजस्थान राज्य के जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना सीखा रहे है। आगे बढ़ने से पहले हम ये जान लेते है कि जन्म प्रमाण पत्र क्या है ?

दोस्तों ! आपको बता दे कि जन्म प्रमाण पत्र राज्य सरकार द्वारा जारी एक सरकारी दस्तावेज है जो आपके जन्म को प्रमाणित करता है। आपके जन्म की पहचान को सुनिश्चित करता है।

आपका जन्म कब और कहाँ हुआ तथा आप किस राज्य से सम्बंधित है एवं आपके माता – पिता कौन है ? ये सभी जानकारियां इस दस्तावेज में शामिल होती है। जो आपकी इस दुनिया में पहचान प्रमाणित करने के लिए जरूरी है।

बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना आसान होता है। प्रयास यही रहे कि इस समयावधि में ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर देवे। 21 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पर आपको कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ता और ना ही आपको बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता पड़ती है।

लेकिन यदि आप जन्म के 21 दिन बाद कभी भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते है तो आपको शुल्क के साथ शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना होता है। और फिर ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरने के बाद आपका जन्म पंजीकरण हो जाता है।


Benefit of Birth Certificate | जन्म प्रमाण पत्र के लाभ


अब आप सोच रहे होंगे कि जन्म प्रमाण पत्र की हमें जरूरत क्यों है तो आप नीचे दिए गए बिंदुओं पर जरा गौर फरमाए :

  • ये आपके जन्म की पहचान बताता है। आपकी जन्म दिनांक, जन्म वर्ष, आपके माता-पिता, आपका जन्म स्थान, आपका लिंग और आपका नाम आदि सभी को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
  • आज बच्चे का किसी भी विद्यालय में प्रवेश कराना हो, बिना जन्म प्रमाण पत्र के मुश्किल है।
  • जन्म प्रमाण पत्र पासपोर्ट, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दस्तावेज बनवाने में भी सहायक है।
  • साथ ही राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस आदि में भी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ जाती है।
  • कोई भी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है।
  • कुछ नौकरियों के लिए आवेदन करने में भी जन्म प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन किया जाता है।

तो देखा आपने, कितना जरूरी और लाभदायक है – जन्म प्रमाण पत्र। अब आपने भी मन बना लिया होगा कि अपना या अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तो जरूर बना लेना चाहिए। लेकिन कैसे ? आइए जानते है कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए कौनसे दस्तावेज या पात्रता जरूरी है ?


राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज


राजस्थान राज्य जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन के समय आपके पास निम्न पात्रता या दस्तावेज होने आवश्यक है :

  • आवेदक राजस्थान निवासी हो।
  • माता-पिता का आधार कार्ड।
  • माता- पिता का पता एवं व्यवसाय
  • जन्म तिथि एवं जन्म स्थान
  • पासपोर्ट फोटो एवं मोबाइल नम्बर
  • जन्म के सम्बन्ध में शपथ पत्र (जन्म की सूचना 21 दिन बाद देने पर )

इस प्रकार उपरोक्त दस्तावेज जुटाने के बाद आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।


राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करे


How to apply online Birth Certificate : अब आपको ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बता रहे है। जो बहुत ही आसान है। आप निम्न स्टेप्स फॉलो करके जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है :

Step : 1.

सबसे पहले आप राजस्थान सरकार की Official Website पहचान पोर्टल पर विजिट कीजिये। यहाँ आपको कई विकल्प दिखाई दे रहे होंगे। जो निम्न प्रकार से है :

  • पंजीकरण खोजे
  • आमजन आवेदन प्रपत्र भरे
  • ईमित्र पंजीकरण स्थिति
  • आवेदन बच्चे का नाम जोड़े
  • डाउनलोड सर्टिफिकेट
  • प्राय पूछे जाने वाले प्रश्न
  • आपके सुझाव
  • संपर्क सूत्र

इनमें आप आमजन आवेदन प्रपत्र भरे पर क्लिक कीजिये

Step : 2.

अब आपको नीचे इमेज में दिखाए अनुसार स्क्रीन नज़र आ रही होगी। यहाँ आपके लिए कुछ दिशा निर्देश दिए गए है। जिन्हे आप अच्छे से पढ़ने के बाद “जन्म प्रपत्र के लिए” ऑप्शन को Select कर लीजिये।

Step : 3.

अब आपके सामने नीचे दिखाए अनुसार स्क्रीन खुल जाती है। यहाँ आपको निम्न ऑप्शन देखने को मिलते है :

  1. नए आवेदन हेतु
  2. पुराने आवेदन में संशोधन हेतु
  3. आवेदन स्थिति एवं सर्टिफिकेट प्रिंट
  4. आवेदन प्रपत्र प्रिंट करे
  • आप अगर नए जन्म प्रमाण पत्र के लिए पहली बार ही आवेदन कर रहे है तो पहले ऑप्शन का चयन कर लीजिये और यदि आवेदन करने के बाद कोई संशोधन करना हो तो दूसरा ऑप्शन सेलेक्ट करे।
  • आवेदन की स्थिति जांचने या सर्टिफिकेट प्रिंट करने के लिए तीसरा ऑप्शन तथा आवेदन प्रपत्र प्रिंट लेने के लिए चतुर्थ ऑप्शन का चयन कर सकते है।

इनमें ऑप्शन चयन करने के बाद नीचे दिए गए कोड को स्क्रीन में देखकर हूबहू भर दीजिये और फिर “प्रवेश करे” पर क्लिक कीजिये। अब आपके सामने जन्म पंजीकरण आवेदन फॉर्म खुल जाता है।

Step : 4.

यहाँ आप जन्म पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को सही-सही भर दीजिये। इसमें आपको बच्चे और उसके माता-पिता से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भर देनी है। अंत में कोड डालकर “इंद्राज” पर क्लिक कर दीजिए।

बधाई हो ! आपके जन्म पंजीकरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।


राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे


How to download Rajasthan Birth Certificate : अगर आपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया है। और इसका सर्टिफिकेट Approve हो चुका है तो आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते है। इसके लिए आपको कुछ आसान सी स्टेप्स फॉलो करनी है :

  • यहाँ आप नीचे इमेज में दिखाए अनुसार अपने जन्म पंजीकरण संख्या या फिर मोबाइल no से भी अपने सर्टिफिकेट को खोज सकते है। दोनों में से किसी एक ऑप्शन का चयन करके कोड डाल दीजिये और “खोजे” पर क्लिक कर दीजिये।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका जन्म प्रमाण पत्र खुल जायेगा। जिसे आप डाउनलोड कर लीजिये। इसे आप प्रिंट करा के भी अपने पास सुरक्षित रख सकते है।

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण कैसे खोजे


How to Search Registration of Rajasthan Birth Certificate : अगर आप अपने जन्म पंजीकरण को खोजना चाहते है तो आप ऑनलाइन पता लगा सकते है। ये काम भी बिल्कुल आसान है। आप इन स्टेप्स को फॉलो कीजिये :

अब आपके सामने कुछ इस तरह से स्क्रीन नज़र आ रही होगी :

  • यहाँ आपको कुछ जरूरी जानकारिया भरनी है जैसे :
    • राज्य एवं जिले का नाम, नगरीय/ग्रामीण, पंचायत समिति/शहरी निकाय,
    • घटना (जन्म, मृत्यु), घटना की दिनांक,
    • शिशु का नाम, पिता का नाम,
    • पंजीकरण संख्या / वर्ष तथा मोबाइल नंबर आदि।
  • इसके बाद कोड भरके “खोजे” पर क्लिक कर दीजिये। क्लिक करते ही आपके सामने आपके जन्म पंजीकरण का विवरण आ जायेगा।

इस प्रकार दोस्तों ! Online Birth Certificate | राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करना बड़ा आसान है। साथ ही इसे खोजना या सर्टिफिकेट डाउनलोड करना भी चुटकियों का ही काम है। ये काम एक आम नागरिक ऑनलाइन तरीके से घर बैठे ही कर सकता है।


ये भी जरूर पढ़े :


पसंद आया तो शेयर कीजिये :

दोस्तों ! आशा करते है कि आपको “Online Birth Certificate | राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये” के बारे ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। अब आप जन्म पंजीकरण करना सीख गए है। यदि आपको अब भी जन्म पंजीकरण को लेकर कोई समस्या है तो कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताये

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की ये जानकारी आपको अगर अच्छी लगी हो और आपको समझ में आया हो तो दोस्तों एक शेयर तो जरूर कीजियेगा। आपके एक शेयर से हमारा उत्साह बना रहता है। आपके सहयोग के लिए Technicalvk की तरफ से आप सभी का धन्यवाद।


Leave a Comment

error: Content is protected !!