Online Jamabandi Nakal कैसे निकाले


Online Jamabandi Nakal कैसे निकाले : नमस्कार दोस्तों ! हमें कई बार अपनी जमीन या भूमि की जमाबंदी नक़ल देखने की जरूरत पड़ती है। और फिर हमें जमाबंदी नक़ल प्राप्त करने के लिए पटवार भवन या तहसील आदि के चक्कर लगाने पड़ते है।

लेकिन क्या आप जानते है कि इस काम के लिए आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। आप खुद भी घर बैठे जमाबंदी नक़ल, खसरा नक्शा आदि भूमि सम्बंधित रिकॉर्ड ऑनलाइन देख भी सकते है और डाउनलोड करके भी रख सकते है।

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे होगा तो दोस्तों आज के लेख में हम आपको ऑनलाइन जमाबंदी नक़ल हो या फिर खसरा नक्शा आदि कैसे घर बैठे आप मोबाइल या कंप्यूटर की सहायता से निकाल सकते हो , के बारे में पूर्ण जानकारी देने जा रहे है। तो चलिए अब शुरू करते है : How to Download Online Jamabandi Nakal


Apnakhata Portal : Online Jamabandi Nakal


Apnakhata Portal : Online Jamabandi Nakal – ऑनलाइन जमाबंदी नक़ल देखने के लिए आपको राजस्थान सरकार के Apnakhata Portal पर जाना होगा। यहाँ आप राजस्थान के सभी 33 जिलों की ऑनलाइन जमाबंदी प्राप्त कर सकते है।

इन जिलों में भी आप अपने तहसील , ग्राम या ब्लॉक स्तर पर अपनी जगह का सही चुनाव करके अपनी भूमि की नक़ल , खसरा नक्शा आदि की जानकारी सुगम तरीके से पा सकते है।

अब apnakhata portal पर जमाबंदी कैसे निकाली जाती है , इसके बारे में आपको बहुत ही आसान तरीके से सिखाने जा रहे है :


Apna khata portal से जमाबंदी नक़ल कैसे निकाले :


Apna khata portal से जमाबंदी नक़ल कैसे निकाले : Online Jamabandi Nakal प्राप्त करने के लिए आपको राजस्थान सरकार के apnakhata पोर्टल पर visit करना है और निम्न steps follow करनी है :

Step : 1. How to Select District

सबसे पहले आपको Google में apnakhata लिखकर सर्च करना है। यहाँ आपको apnakhata.raj.nic वेबसाइट पर क्लिक करना है। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके सीधे apnakhata portal पर जा सकते है।

यहाँ आपको नीचे दिखाए अनुसार E-Dharati का होम पोर्टल नज़र आएगा।

दोस्तों ! यहाँ पर आपको राजस्थान के नक़्शे में सभी 33 जिले दिखाई दे रहे है। यहाँ इस मैप में आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना है। जैसे : आप अगर जयपुर जिले से belong करते है तो आपको जयपुर जिले पर क्लिक करना है।


Step : 2. How to Select Tehsil and Village

अब आपको इस तरह की स्क्रीन दिखाई देगी।

यहाँ आपको अपने तहसील का चुनाव करना है। जैसे : आपने चौमूं तहसील का चुनाव किया। अब जैसे ही आपने अपनी तहसील का चुनाव किया आपको एक तरफ गाँवों के नाम की सूची दिखाई देगी और दूसरी तरफ आपको वर्णमाला के क्रमानुसार गांव के प्रथम अक्षर को चुनने की सुविधा मिलती है।

आप दोनों ही तरीको से अपने गाँव का नाम सेलेक्ट कर सकते है। जैसे : मान लीजिये आपके गाँव का नाम कालाडेरा है तो आपको गाँवों के नामो की सूची में अपने गाँव का नाम select करना है।


Tricks | ध्यान देने की बात

अगर आप अपना समय बचाना चाहे तो आप गाँव के प्रथम अक्षर का चुनाव कर सकते है। जैसे : कालाडेरा गाँव के नाम का प्रथम अक्षर “क” है तो आपको लिस्ट में जो गाँव के प्रथम अक्षर की सूची दी गयी है , वहां “क” पर क्लिक करना है। अब आपके सामने केवल “क” अक्षर नाम वाले गाँवों के नाम की सूची ही आ जाएगी। जिनमे आप आसानी से अपने गांव का नाम सेलेक्ट कर पाएंगे।

दोस्तों ! आपको बता दे कि कई बार तकनीकी कारणों से गाँव का प्रथम अक्षर चुनने पर भी उस अक्षर नाम की लिस्ट आपको show नहीं होती बल्कि पूरी लिस्ट ही दिखायी दे जाती है तो ऐसे में आप परेशान ना हो। आप गाँव का नाम list में वर्णमाला क्रमानुसार देख लीजिये।

जैसे कालाडेरा गाँव में प्रथम अक्षर “क” है और ये वर्णमाला में सबसे पहले आता है तो आपको कुछ ऊपर ही मिल जायेगा। यदि आप “स” अक्षर से शुरू होने वाले गाँव को ढूंढ रहे है जैसे : सामोद, सीतारामपुरा आदि तो ये नाम आपको नीचे की तरफ जाने पर जल्दी मिलेंगे क्योंकि हिंदी वर्णमाला में “स” बहुत नीचे जाकर ही आता है।

उम्मीद कर रहा हूँ कि आप ये बात समझ पाए होंगे। फिर भी आप चाहे तो एक – एक करके भी गाँव का नाम सेलेक्ट कर सकते है।


Step : 3. How to Fill Details

जैसे ही आप गाँव के नाम का सही चुनाव करके क्लिक करते है। आपके सामने कुछ इस तरह की स्क्रीन नज़र आती है। यहाँ आपको निम्न जानकारिया देना अनिवार्य होगा :

आवेदक की जानकारी :

  • आवेदक का नाम : आवेदक का नाम टाइप कीजिये।
  • शहर का नाम (आवेदक का) : आवेदक के शहर का नाम लिखिए जैसे : कालाडेरा
  • आवेदक का पता : आवेदक का पता लिखिए जैसे : कालाडेरा, चौमूं , जयपुर
  • आवेदक का पिन कोड : आवेदक के शहर का पिन कोड लिखिए जैसे : 303801

नकल जारी करने के लिए विकल्प :

यहाँ आपको जमाबंदी नक़ल प्राप्त करने के लिए कई विकल्प दिए जाते है। आपको अपनी Online Jamabandi Nakal प्राप्त करने के लिए निम्न में से किसी एक चीज़ की आवश्यकता होगी :

  • खाता से
  • खसरा से
  • नाम से
  • USN से
  • GRN से

Step : 4. How to download Jamabandi Nakal

दोस्तों ! अगर आपके पास अपनी जमीन की खाता संख्या या खसरा संख्या मौजूद है तो आप खाता या खसरा से (जो संख्या आपके पास उपलब्ध है ) सेलेक्ट करे।

मान लीजिये आपने खसरा से option सेलेक्ट किया तो आपको खसरा संख्या डालने के लिए एक लिस्ट बॉक्स मिलता है जिसमे आपको अपनी खसरा संख्या चाहे तो टाइप कर दीजिये या फिर लिस्ट में जाकर चयन कर लीजिये।

अब जब आप अपनी खसरा संख्या चयन कर लेते है तो आपको नीचे “नक़ल (सूचनार्थ)” के option पर क्लिक करना है। आपकी जमाबंदी नक़ल की PDF फाइल आपके सामने होगी।

दोस्तों ! अगर आप नक़्शे सहित अपने खसरा नंबर की नक़ल चाहते है तो आप नक़ल (सूचनार्थ) के स्थान पर खसरा मैप सहित नक़ल option पर क्लिक कीजिये। यहाँ आपको Jamabandi Nakal के साथ साथ मैप भी प्राप्त हो जायेगा।


How to Solve Pop Up blocked :

दोस्तों ! एक ध्यान देने की बात यह है कि जब आप “नक़ल (सूचनार्थ)” Option पर क्लिक करते है तो आपके सामने Pop up की समस्या आ सकती है ।

ऐसे में आप जैसे ही नक़ल (सूचनार्थ) पर क्लिक करेंगे । आपको Top Right में Pop up का एक Option दिखाई देगा। जिसे आप always करके done कर देवे।

अब आपको फिर से “नक़ल (सूचनार्थ) “ पर क्लिक करना है। अबकी बार आपकी जमाबंदी नक़ल आपको मिल जाएगी।


Step : 5. How to download Jamabandi Nakal by Name

कई बार कुछ भूमिधारको को जमाबंदी नक़ल लेनी तो होती है लेकिन उन्हें अपना खाता संख्या या खसरा संख्या याद नहीं रहती। अगर आप नहीं जान पा रहे कि आपकी भूमि का खाता संख्या या खसरा संख्या क्या है तो आपको बिलकुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आप नाम दर्ज़ करके भी अपनी जमाबंदी नक़ल प्राप्त कर सकते है। आप नाम से Option सेलेक्ट करके अपना नाम (जिस नाम से भूमि पंजीकृत है ) दर्ज करके “ढूंढे” पर क्लिक कीजिये।

यहाँ आपको उस नाम की एक सूची दिखायी देगी। जिसमे आप अपने नाम (पिता के नाम के साथ) को सेलेक्ट करके नीचे “नक़ल (सूचनार्थ)” पर क्लिक कीजिये।

बधाई हो ! आपकी Online Jamabandi Nakal आपके सामने है। अब आप इसे save करके भी रख सकते है। जरूरत होने पर आप इसका प्रिंट आउट भी प्राप्त कर सकते है।


आखिरी बात :

दोस्तों ! आशा करता हूँ कि अब आप Online Jamabandi Nakal निकालना सीख गए होंगे। आप स्वयं की जमीन या अपने रिश्तेदार , अपने मित्रों आदि किसी की भी जमीन की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से ले सकते है वो भी बिलकुल फ्री।

अब आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं। आप जब चाहे , जहाँ चाहे apnakhata पोर्टल से अपनी जमाबंदी नक़ल चुटकियों में निकाल सकते है।


ये भी जरूर पढ़े :


Please Like & Share | अच्छा लगे तो शेयर करे

अगर आपको आज का लेख पसंद आया हो औरOnline Jamabandi Nakal कैसे निकाले” के बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी हो तो प्लीज, इसे अपने दोस्तों को Social Media पर Share जरूर करे।

अपनी समस्या या सुझाव के लिए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट जरूर करे। हमारी साइट TechnicalVK.com पर बने रहने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।


Leave a Comment

error: Content is protected !!