Online FIR | ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करें ?


दोस्तों ! आज समय और तकनीकी बड़ी तेजी से बदल रहे है। आज के समय में बहुत कुछ Online हो गया है। एक समय था जब F.I.R. दर्ज़ कराने के लिए लोगों को पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़ते थे। और इस काम में समय भी बहुत लग जाता था।

लेकिन क्या आप जानते है कि अब आपको F.I.R. दर्ज़ कराने के लिए Police Station जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे Online तरीके से ही F.I.R. दर्ज़ कर सकते है। इसमें समय और धन दोनों की ही बचत होती है।

अगर आप भी जानना चाहते है कि Online F.I.R. कैसे Register की जाती है। तो आप इस लेख को बिना Skip किये अंत तक जरूर पढ़िए। आज के लेख में हम आपको विस्तार से बताएँगे कि Online FIR | ऑनलाइन एफआईआर क्या है और कैसे दर्ज करते है ?


Online FIR | ऑनलाइन एफआईआर कैसे लिखे ?


दोस्तों ! जैसा कि हम सभी जानते है कि आज डिजिटल भारत में लगभग सभी काम ऑनलाइन ही हो रहे है। फिर ऐसे में F.I.R. दर्ज़ करने का काम ऑनलाइन होने से कैसे रह सकता है।

पहले F.I.R. दर्ज़ कराना लोगों के लिए परेशानी का सबब होता था। बार-बार पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाना, पुलिस वालो के तरह-तरह के सवाल-जवाब और फिर एक लम्बा इंतज़ार आदि कई दिक्कते एक आम आदमी को आती ही थी। लेकिन आज सरकार ने लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए Online F.I.R. दर्ज़ करने की सुविधा प्रारम्भ कर दी है।

आज के समय में F.I.R. दर्ज़ कराना बहुत आसान है। आप गंभीर अपराधों जैसे बलात्कार, अपहरण, हत्या, चोरी, डकैती, मारपीट, दहेज़, नारी शोषण आदि संगीन मामलो के लिए Online F.I.R. का सहारा ले सकते है।

इसके आलावा आप खोया-पाया से सम्बंधित F.I.R. भी कर सकते है। अगर आपका कोई मोबाइल, सिम कार्ड, वोटर कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक पास बुक, डेबिट या क्रेडिट कार्ड आदि में से कुछ भी खो गया हो या चोरी हो गया हो तो भी F.I.R. ऑनलाइन कर सकते है। चलिए अब जान लेते है कि आखिर F.I.R. कहते किसे है ?


What is Online FIR | ऑनलाइन एफआईआर क्या है ?


दोस्तों ! F.I.R. का पूरा नाम है : First Information Report अर्थात प्रथम सूचना रिपोर्ट। ये दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों जैसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार आदि पुलिस संगठनों द्वारा तैयार किया गया एक दस्तावेज है। जिसके माध्यम से किसी संगीन अपराध के बारे में सूचना प्राप्त होती है।

दूसरे शब्दों में कहे तो, एक आम आदमी या अपराध के शिकार व्यक्ति के द्वारा जब पुलिस को लिखित रूप में शिकायत दर्ज़ कराई जाती है तो इसे ही F.I.R. कहा जाता है। F.I.R. दर्ज़ करने के बाद पुलिस उस जुर्म या अपराध की जाँच में या उचित कार्यवाही करने में जुट जाती है।

ऑनलाइन F.I.R. को e-FIR भी कहा जाता है। F.I.R. किसी भी आपराधिक घटना या गतिविधि के लिए पुलिस को दी जाने वाली Information या Complaint होती है।

पुलिस किसी भी अपराध के लिए कोर्ट के आदेश के बिना भी गिरफ़्तार कर सकती है। किसी भी सूचना या शिकायत को F.I.R. में तब्दील करने के लिए कोर्ट का आदेश जरूरी होता है। लेकिन कुछ मामलों में सीधे ही F.I.R. की कार्यवाही की जा सकती है। F.I.R. का मतलब समझ लेने के बाद अब हम बात करते है कि F.I.R. ऑनलाइन कैसे करते है ?


Online FIR | ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करे ?


दोस्तों ! हम आपको पहले ही बता चुके है कि आप F.I.R. संगीन अपराधों और चोरी या खोया-पाया के लिए करा सकते है। अगर आप F.I.R. Online करना सीखना चाहते है तो निम्न steps को फॉलो कीजिये :

Step : 1.

सबसे पहले आपको अपने राज्य की आधिकारिक पुलिस वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जैसे मान लीजिये आप राजस्थान राज्य में रहते है तो आप राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट Rajasthan Police पर विजिट कीजिये।

Step : 2.

अगर आपका कोई सामान खो गया है या फिर आपने किसी अज्ञात सामान को पाया है तो आप इसकी सूचना भी पुलिस को Online दे सकते है। किसी भी अपराध की शिकायत के लिए या खोया-पाया से सम्बंधित रिपोर्ट दर्ज़ करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिये :

Step : 3.

आपके सामने एक Online F.I.R. Register Form खुल जाता है। इस फॉर्म में आपको निम्न सूचनाएं सही – सही दर्ज़ करनी है :

  • शिकायतकर्ता का नाम | Complainant’s Name
  • आधार और भामाशाह नंबर | Aadhaar UID No and Bhamashah Card No
  • माता-पिता का नाम | Father’s/Mother’s Name
  • शिकायतकर्ता का पता | Complainant’s Address
  • मोबाइल नंबर | Complainant’s Mobile Number 
  • ईमेल आईडी | Complainant’s Email ID
  • राज्य में नुकसान का स्थान | Place of Loss in (State Name)
  • क्षति होने का दिनांक | Date of Loss
  • नुकसान का समय | Time of Loss
  • Select Lost Articles
  • Add Description
  • Fill Any Other Details *

इन सभी सूचनाओं को भरने के बाद ऊपर दिखाए गए Code को लिखकर Submit पर क्लिक कर दीजिये।

Step : 4.

Submit करने के बाद आपको Mobile पर एक Verification Code प्राप्त होगा। इस code को वेरीफाई करते ही आपकी F.I.R. ऑनलाइन हो जाएगी।


इस प्रकार आप जिस भी राज्य से सम्बंधित है। उस राज्य की Police Website पर जाकर Online F.I.R. आसानी से कर सकते है। हमने आपकी सुविधा के लिए कुछ राज्यों की पुलिस वेबसाइट की लिस्ट उपलब्ध करायी है जो इस प्रकार है :


Online FIR | ऑनलाइन एफआईआर Status कैसे check करे ?


आप अपनी F.I.R. का स्टेटस भी ऑनलाइन ही चेक कर सकते है। अगर आपने कोई complaint ऑनलाइन दर्ज़ कराई है तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इसका स्टेटस चेक कर सकते है :


आखिरी शब्द :

तो दोस्तों ! आज के लेख में हमने आपको Online FIR | ऑनलाइन एफआईआर दर्ज़ करने का बहुत ही आसान तरीका बताया है। उम्मीद करते है कि अब आपको Online F.I.R. दर्ज़ करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब आपको अपराधों को सहना नहीं पड़ेगा बल्कि आप जुर्म के खिलाफ ऑनलाइन तरीके से जंग लड़ सकते है। और हक़ से न्याय प्राप्त कर सकते है।


ये भी जरूर पढ़े :


दोस्तों ! आशा करते है कि अब आप “Online FIR | ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करें?” के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे। अगर फिर भी आपको कोई समस्या हो या कोई सुझाव हो तो Comment बॉक्स में जरूर बताये।

जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, परिजनों को Social Media पर Share जरूर करे ताकि वो भी आपराधिक मामलों की सूचना पुलिस को देने में न घबराये। और घर बैठे ही F.I.R. दर्ज़ करके पुलिस की सहायता प्राप्त कर सके।

Technicalvk.com पर अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद। आपका दिन शुभ रहे !


Leave a Comment

error: Content is protected !!