Chingari App Kya Hai | चिंगारी ऐप क्या है और कैसे इस्तेमाल करे


Chingari App Kya Hai | चिंगारी ऐप क्या है और कैसे इस्तेमाल करे : दोस्तों ! जैसा कि आप जानते है कि भारत सरकार ने चीन के TikTok सहित लगभग 59 Apps बैन कर दिए है। जिनमें TikTok लोगों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय रहा। इसी लोकप्रियता की वजह से बच्चे हो या बूढ़े या जवान सभी लोगों में Short Videos बनाकर डालने का क्रेज इस कदर बना हुआ है कि आज भी लोग कुछ इसी तरह के App की तलाश कर रहे है।

आज हम आपको TikTok की ही तरह एक बहुत ही लोकप्रिय App के बारे में बताने जा रहे है। TikTok की कमी और तलाश को ख़त्म करने वाले इस App का नाम है : Chingari App | चिंगारी ऐप

आप इसे भी TikTok की ही तरह Short Video बनाने और Entertainment के लिए Use कर सकते है है। नाम सुनते ही आप इसके बारे में जानने के लिए बहुत ही उत्सुक हो रहे होंगे। तो चलिए आज हम “Chingari App Kya Hai | चिंगारी ऐप क्या है और कैसे इस्तेमाल करे” के बारे में जानते है :


Chingari app क्या है ? | What is Chingari App :


दोस्तों ! हर किसी के चहेते TikTok App के भारत में बंद होने के बाद लोगों में सन्नाटा सा छा गया है। कोई भी टिकटोक की दीवानगी को भूला नहीं पा रहा है। सभी TikTok Users ऐसे ही किसी भारतीय App की तलाश में है जो टिकटोक की जगह ले सके और उनका मनोरंजन कर सके।

इसी सूनेपन को कम करने के लिए इन दिनों एक भारतीय ऐप Chingari App | चिंगारी ऐप उभरकर सामने आया है। ये TikTok Users के लिए किसी ख़ुशी की चिंगारी से कम नहीं है। TikTok की तरह ही Chingari App | चिंगारी ऐप भी लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल करता नज़र आ रहा है।

Chingari App Kya Hai | What is Chingari App :

Chingari App एक Indian Short Video Mobile Application है। ये पूरी तरह से मेक इन इंडिया ऐप है। ये App Google Play Store पर उपलब्ध है। इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे केवल 72 घंटों में ही लगभग 5 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया। और अभी तक इसे 10 मिलियन से भी अधिक लोग डाउनलोड कर चुके है।

अगर हम इस App की तुलना टिकटोक से करे तो ये बिलकुल वैसा ही मोबाइल एप्लीकेशन है। इसमें भी आप टिकटोक की ही तरह Short Video बनाकर अपलोड कर सकते है। यानि अपने टैलेंट को दुनिया के सामने दिखाने के लिए ये बेस्ट प्लेटफार्म है।

अगर आप वीडियो बनाने के शौक़ीन है और आप पैसे कमाना चाहते है तो आप बेशक वीडियो बनाकर टिकटोक की तरह ही कमा सकते है। इस अप्प पर आप वीडियो देखने के साथ-साथ गेम भी खेल सकते है। इस पर आपको डेली न्यूज़ पढ़ने को मिलेगी।

तो देखा आपने बिलकुल टिकटोक की ही तरह Chingari App भी आपको केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने रखकर पैसा कमाने का मौका भी देता है।

Chingari app किसने बनाया | Who developed Chingari app

Chingari App एक भारतीय ऐप है जिसे बेंगलुरु के दो भारतीय डेवेलपर्स बिस्वात्मा/विश्वात्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम ने अंजाम दिया है। ये ऐप हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं जैसे अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, तेलगु, पंजाबी, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़ आदि में भी उपलब्ध है। ये ऐप भारतीय लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

आपको बता दे कि इस App को यूँ तो जून 2018 में ही लांच कर दिया गया था। लेकिन लोगों में टिकटोक की दीवानगी के चलते ये उतना लोकप्रिय नहीं हो पाया। लेकिन आज चीनी एप्प के बहिष्कार के बाद लोगों में मेक इन इंडिया Chingari App का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा है।


Chingari App | चिंगारी ऐप कैसे इस्तेमाल करे :


दोस्तों ! हमने चिंगारी ऐप के बारे में तो जान लिया लेकिन अब इसे कैसे डाउनलोड करना है और कैसे इस्तेमाल करना है, इसके बारे में जानने के लिए आप आतुर हो रहे है। तो चलिए आपका इंतज़ार खत्म किये देते है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करनी है :

Chingari App Download कैसे करे ?

अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर पर Chingari App लिखकर सर्च कीजिये। अब इसे आप इनस्टॉल कर लीजिये। आप चाहे तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके Direct Install भी कर सकते है :

  • अब आप इसे Open करके अपनी पसंदीदा भाषा का चयन कर लीजिये जैसे : हिंदी
  • भाषा चयन के बाद आपके सामने वीडियो स्क्रीन शुरू हो जाएगी। यहाँ आप Scrolldown करके कई वीडियो देख सकते है और मनोरंजन कर सकते है।

Chingari App के फीचर्स :

1. Create and Upload Video :

अगर आप खुद का कोई Short Video अपलोड करना चाहते है तो नीचे स्क्रीन पर Upload बटन पर क्लिक करके अपना खुद का वीडियो बना कर डाल सकते है।

  • अगर आप पहली बार अपलोड कर रहे है तो आपको अपनी Valid Email ID से लॉगिन कर लेना है और अपना नाम डालकर सबमिट कर देना है। अब आप Short Video Create कर सकते है। यहाँ आपको Video Create करने के लिए निम्न ऑप्शन मिलते है :
  1. Filp
  2. Speed
  3. Filters
  4. Timer

— ये Options वीडियो की खूबसूरती बढ़ाने में आपकी मदद करते है।

  • आप चिंगारी ऐप वीडियो को देखने के साथ साथ Like, Share भी कर सकते है। अगर किसी वीडियो को Download भी करना चाहते है तो डाउनलोड भी कर सकते है।

2. Game Zone :

  • Chingari App स्क्रीन में नीचे More पर क्लिक करने पर आपको Game Zone और News नाम से दो ऑप्शन दिखायी देते है।
  • अगर आप गेम खेलने के शौक़ीन है तो Game Zone पर क्लिक कीजिये। यहाँ आपको एक से बढ़कर एक अच्छे-अच्छे गेम्स की लिस्ट मिल जाएगी। अपनी पसंद के Game का चयन करके Games का भी लुत्फ़ उठा सकते है।

3. Daily News :

  • Chingari App की खास बात ये भी है कि ये मनोरंजन के साथ-साथ हमें दिन-प्रतिदिन की ताजा खबरों से भी रूबरू करवाता है। News वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप डेली न्यूज़ से भी खुद को अपडेट रख सकते है।

इसप्रकार दोस्तों ! आप “Chingari App Kya Hai | चिंगारी ऐप क्या है “ के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे और इसका इस्तेमाल किस तरह से करना है ” ये भी जान गए होंगे। तो अभी इसे डाउनलोड कीजिये और टिकटोक की यादों को भुलाते हुए मेक इन इंडिया – Chingari App को सपोर्ट कीजिये। चिंगारी ऐप से अपनी दीवानगी को बरक़रार रखते हुए अपना एवं दूसरों का मनोरंजन कीजिये।


ये भी जरूर पढ़े :


एक गुजारिश :

दोस्तों ! अगर आपको “Chingari App Kya Hai | चिंगारी ऐप क्या है और कैसे इस्तेमाल करे” के बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी हो तो प्लीज इसे लाइक और शेयर जरूर कीजिये।

अपने रिश्तेदारों, मित्रो और परिवारजनों को भी इस भारतीय ऐप के बारे में जरूर बतायें और इस जानकारी को उन तक शेयर कीजिये ताकि वे भी इसका लुत्फ़ उठा सके।

चिंगारी ऐप को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जाकर हमसे शेयर जरूर कीजिये। TechnicalVK.com पर बने रहने आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !


2 thoughts on “Chingari App Kya Hai | चिंगारी ऐप क्या है और कैसे इस्तेमाल करे”

Leave a Comment

error: Content is protected !!