Online Voter List Download कैसे करे | मतदाता सूची कैसे निकाले


Online Voter List Download कैसे करे : दोस्तों ! आप सभी जानते है कि Voter Card या मतदाता पहचान पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ये मतदान के साथ-साथ आपकी पहचान और पता भी सुनिश्चित करता है। 18 वर्ष की उम्र होने के बाद नागरिकों को मतदाता पहचान पत्र जारी कर दिए जाते है। आपको भी कई बार अपने एरिया की वोटरलिस्ट देखने की जरूरत पड़ी होगी।

अगर आप भी अपने एरिया या अन्य किसी क्षेत्र की वोटरलिस्ट जानना चाहते है तो आप स्वयं ऑनलाइन तरीके से घर बैठे ही Voter List डाउनलोड कर सकते है। ये प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आज हम आपको Online Voter List Download करना सिखाने जा रहे है। तो चलिए शुरू करते है :


How to download Online Voter List | Electoral Roll PDF


दोस्तों ! अगर आप अपने या किसी अन्य क्षेत्र की वोटरलिस्ट डाउनलोड करना चाह रहे है। लेकिन नहीं जानते है कि Online Voter List Download कैसे की जाती है। तो फिर आप बिलकुल सही जगह पर आये है। आज देश का हर काम डिजिटल होता जा रहा है। भारत के चुनाव आयोग ने भी Voter Card संबंधी समस्त कार्य Online कर दिए है।

एक समय था जब सभी सरकारी काम-काज ऑफलाइन ही हुआ करते थे। लेकिन आज तेजी से बदलते युग में सरकार भी डिजिटल तरीके से कामकाज करती नज़र आ रही है। आम नागरिको को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्हें बार-बार चक्कर काटने की आवश्यकता न पड़े।

इसलिए भारत सरकार ने जनता के लिए राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल की सुविधा प्रदान की है। इस पोर्टल पर नागरिक स्वयं ही मतदाता सेवा का लाभ उठा सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से आप निम्न सेवाओं का लाभ बिलकुल निशुल्क उठा सकते है :

  • Registration for new elector
  • Registration of overseas elector
  • Deletion or Objection in Electoral Roll
  • Correction of Entries
  • Search in Electoral Roll
  • Download Electoral Roll PDF
  • Apply for New Voter Card
  • Track Application Status
  • Know Your
    • Assembly/ Parliamentary Details
    • BLO / Electoral Officers Details etc.

किसी भी स्टेट की Voter List निकालने का आसान तरीका


आज हम आपको Online Voter List Download करने का बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे है। अब आप Online Voter List | Electoral Roll PDF Download कर सकते है। इसके लिए आप निम्न स्टेप्स फॉलो कीजिये :

Step : 1.

सबसे पहले आप चुनाव आयोग की Official Website National Voter’s Service Portal | राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल — nvsp.in पर विजिट कीजिये।

अब यहाँ पर आपको नीचे इमेज में दिखाए अनुसार कई ऑप्शन देखने को मिलते है। इनमे आप Download Electoral Roll PDF विकल्प पर क्लिक कीजिये।

Step : 2.

अब आपको स्क्रीन पर अपने राज्य का नाम Select करने का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। आप इस साइट की मदद से भारत के लगभग सभी राज्यों की वोटरलिस्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते है। इन राज्यों की सूची पर आप एक नज़र डाल सकते है :

  • Andaman and Nicobar Islands 
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh 
  • Chhattisgarh
  • Dadra and Nagar Haveli
  • Daman and Diu 
  • Goa
  • Gujarat
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir 
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh 
  • Lakshadweep 
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • NCT of Delhi 
  • Odisha
  • Puducherry 
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • West Bengal

आप जिस भी राज्य से सम्बंधित है। उस राज्य का नाम सेलेक्ट करके Go बटन पर क्लिक कीजिये।

Step : 3.

अब आपको कुछ इसप्रकार से स्क्रीन नज़र आ रही होगी। यहाँ आपको अपने जिले का नाम, विधानसभा क्षेत्र का नाम Select कर लेना है। तथा इसके बाद सही Captcha Code डालकर Verify बटन पर क्लिक कर दीजिये।

Step : 4.

क्लिक करते ही आपके सामने एक अच्छी खासी मतदाता सूची या Voter List की सूची आ जाती है। जिसमें आपको मुख्य रूप से उस विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी मतदान केंद्र स्थानों की सूची नज़र आती है। अब आप अपने मतदान केंद्र स्थान के नाम के आगे View / Print के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिये।

Step : 5.

इसके बाद आपको फिर से Captcha Code भरके Verify & Download बटन पर क्लिक कर देना है।

ये लीजिये आपकी Online Voter List Download होकर आपके लिए तैयार है। ये कुछ इस प्रकार से दिखायी देती है।

अब आप चाहे तो इसे प्रिंट भी करा सकते है। इस प्रकार आप किसी भी राज्य या क्षेत्र की मतदाता सूची की PDF डाउनलोड कर सकते है। कोई मुश्किल काम नहीं है।

आप अपने Computer या Laptop के साथ ही अपने Smartphone की मदद से भी Same इसी प्रोसेस से Voter List निकाल सकते है। उम्मीद करते है कि अब आप किसी भी राज्य की मतदाता सूची निकाल पाने में समर्थ है।


ये भी जरूर पढ़े :


एक गुजारिश :

दोस्तों ! आपको “Online Voter List Download कैसे करे | मतदाता सूची कैसे निकाले” के बारे में दी गयी जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताये। इसके अलावा आपको मतदाता सूची डाउनलोड करने में कोई भी परेशानी आ रही हो तो बेझिझक बताये। हम आपकी मदद करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इस जरूरी जानकारी को अपने यार – दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवारजनों आदि तक पहुंचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये। आप सभी का धन्यवाद। आपका दिन शुभ रहे।


Leave a Comment

error: Content is protected !!