YouTube Kya Hai और यूट्यूब को इस्तेमाल कैसे करे ?


YouTube Kya Hai Aur Ise Istemal Kaise Kare in Hindi : दोस्तों ! यूट्यूब का नाम हर किसी की जुबां पर है। YouTube पर आपने कई वीडियो देखे होंगे और मनोरंजन किया होगा। लेकिन क्या आप YouTube के बारे में पूरी जानकारी चाहते है ?

आप अगर जानना चाहते है कि आखिर YouTube क्या है और आज के समय में इसे कैसे इस्तेमाल करके पैसे कमाये जा सकते है ? आज हम इसी के बारे में चर्चा कर रहे है। तो दोस्तों बने रहिये हमारे साथ।

दोस्तों ! आज के समय में बड़े हो या बच्चे, हर कोई यूट्यूब पर वीडियो देखता ही रहता है। लेकिन फिर भी अधिकतर लोगो को आज भी यूट्यूब के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। तो आज के लेख में हम आपको यूट्यूब के बारे में अच्छे से समझाने की कोशिश कर रहे है ।


YouTube क्या है ? What is YouTube in Hindi


YouTube Full Information in Hindi : दोस्तों ! यूट्यूब का दायरा बहुत ही बड़ा है। यहाँ न केवल मनोरंजन ही मिलता है, बल्कि शिक्षा, व्यवसाय, खेल, राजनीति, देश-विदेश आदि सभी तरह के ही वीडियो देखने को मिल जाते है।

Youtube अमेरिका का एक Online Video Sharing प्लेटफार्म है। इसका मुख्यालय कैलिफ़ोर्निया के सैन ब्रूनो में है। इसे PayPal के तीन पूर्व कर्मचारियों चाड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम ने मिलकर फ़रवरी 2005 में बनाया था। इसे बाद में नवंबर 2006 में Google ने 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया।

अब यूट्यूब Google की ही एक सहायक कंपनी के रूप में कार्य कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यूट्यूब पर सबसे पहला वीडियो “मी ऐट द ज़ू” अपलोड करने वाला सक्षक जावेद करीम साहब है। इस वीडियो में जावेद करीम सैन डिएगो चिड़ियाघर में दिखायी दे रहे है। यूट्यूब का ये पहला वीडियो 23 अप्रैल 2005 को अपलोड किया गया था, जिसे आप चाहे तो आज भी यूट्यूब पर जाकर देख सकते है।

YouTube Kya Hai All Hindi Me Jankari

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यूट्यूब की शुरुआत क्यों और कैसे हुयी होगी ? तो चलिए हम आपको ये भी बता दे रहे है। प्यारे दोस्तों ! ऐसा कहा जाता है कि 2005 के शुरुआती महीनों के दौरान सैन फ्रांसिस्को में चेन के अपार्टमेंट में एक डिनर पार्टी आयोजित हुयी थी, जिसमें कुछ वीडियो क्लिप्स लिये गये थे और उनको शेयर करने में चाड हर्ले और स्टीव चेन (PayPal के पूर्व कर्मचारी) को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था। जावेद करीम इस पार्टी में नहीं थे और उन्होंने यह मानने से इंकार कर दिया था कि वहाँ कोई पार्टी हुयी भी थी।

ऐसा भी कहा जाता है कि 2004 में हिन्द महासागर में, जो सुनामी आयी थी, उसके वीडियो कहीं भी ऑनलाइन नहीं मिले। इस बात ने जावेद करीम को बड़ा प्रभावित किया और इसी घटना से उन्हें यूट्यूब जैसा प्लेटफार्म बनाने की प्रेणना मिली।

यहीं वो वजह है, जिनसे इन तीनों के जहन में एक विचार जन्मा कि कोई तो ऐसा प्लेटफार्म होना चाहिए, जिससे वीडियो को दुनिया के किसी भी कोने में शेयर किया जा सके और उसे कहीं भी कोई भी देख सके। 14 फरवरी 2005 को यूट्यूब का Domain Namewww.youtube.com Active हो गया था।

दोस्तों ! आज YouTube बहुत बड़ा Online Video Streaming Platform है, जिस पर हम दुनिया का कोई भी वीडियो आसानी से देख सकते है। यूट्यूब पर अपने मनपसंद वीडियो जैसे मूवीज, TV शोज, रियलिटी शोज, किड्स शोज, वेब सीरीज, कॉमेडी शोज, न्यूज़, स्पोर्ट्स, वीडियो सांग्स, म्यूजिक आदि का आनंद लिया जा सकता है और वो भी बिलकुल फ्री। बस जरूरत है तो एक स्मार्ट फ़ोन और नेट रिचार्ज की।


YouTube इस्तेमाल कैसे करें ? How to Use YouTube in Hindi


YouTube Ka Istemal Kaise Kare in Hindi : दोस्तों ! यूट्यूब को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। अगर आपके पास स्मार्ट फ़ोन है तो आप YouTube App के जरिये इसे Use कर सकते है। अगर आपने अभी तक YouTube Install नहीं किया तो नीचे दिये गये लिंक पर जाकर तुरंत इनस्टॉल कर सकते है :

अगर आप YouTube का इस्तेमाल Computer या Laptop पर करना चाहते है तो फिर आप YouTube.com पर विजिट कीजिये। यूट्यूब पर आप वीडियो देखने के साथ-साथ वीडियो अपलोड करके भी शेयर कर सकते है। आइये समझ लेते है कि वीडियो अपलोड कैसे कर सकते है :


YouTube पर वीडियो अपलोड कैसे करें ?


How to Upload Videos on YouTube in Hindi : दोस्तों ! YouTube मनोरंजन का बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। अधिकतर लोग यूट्यूब का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिये ही करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि यूट्यूब पर आप भी वीडियो अपलोड करके शेयर कर सकते है। साथ ही आप यूट्यूब पर पैसे भी कमा सकते है।

अगर आप सोच रहे है कि यूट्यूब से पैसे कैसे कमाये जाये ? और आपके पास कोई भी ऐसा टॉपिक है, जिसकी लगातार जानकारी आप लोगों तक पहुंचना चाहते है तो YouTube आपके लिए सबसे Best विकल्प है।


YouTube से पैसे कैसे कमाये ? How to Earn Money From YouTube


YouTube Se Paise Kaise Kamaye in Hindi : दोस्तों ! Youtube से पैसा कमाना बहुत आसान है। लेकिन इसके लिये आपको कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने है, जो इसप्रकार से है :

Step 1 :

सबसे पहले आपको अपनी Gmail Account Create कर लेना है। इसके बाद आप यूट्यूब पर जाकर अपना Gmail Account लॉगिन कीजिये।

Step 2.

अब आप अपना YouTube Channel Create कर लीजिये और अपलोड वीडियो Option पर जाकर अपने वीडियो को अपलोड करके Publish कर दीजिये। आपका वीडियो Public हो जायेगा, मतलब के इसे दुनिया के किसी भी कोने में देखा जा सकता है और शेयर किया जा सकता है।

Step 3.

YouTube पर पैसा कमाने के लिए आपको अपने YouTube Channel को Monetize करना होता है। YouTube की नयी पालिसी के अनुसार आपके चैनल पर जब 1000 Subscribers और 4000 घंटे Watch Time हो जाता है, तब आपका यूट्यूब चैनल Monetize कर दिया जाता है।

Step 4.

दोस्तों ! जब आपका वीडियो अधिकतम लोगों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा देखा जाता है। उस पर आपको जितने अधिक Views मिलते है, उसी के आधार पर आपको यूट्यूब पैसा देता है। YouTube पर पैसा कमाने के लिए आपको सही और Quality Content Videos अपलोड करने की जरूरत होती है, ताकि आप ज्यादा से ज्यादा Views बटोर सके और अच्छा पैसा कमा सके।

आखिरी बात

इस प्रकार दोस्तों ! आपने आज जाना कि YouTube क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करते है ? साथ ही आप इस पर पैसे कैसे कमा सकते है ? हमारे द्वारा दी गयी ये सभी जानकारी आपको पसंद तो आयी होगी।

उम्मीद करता हूँ कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको YouTube के बारे में अच्छी जानकारी हो गयी होगी। फिर भी कोई सवाल या समस्या हो तो आप कमेंट बॉक्स में जाकर Comment कर बता सकते है।


ये भी अच्छे से समझे


अच्छा लगा तो शेयर कीजिये

दोस्तों ! आशा है कि आपको आज का टॉपिक “YouTube Kya Hai और यूट्यूब को इस्तेमाल कैसे करे ?” पसंद आया होगा। YouTube पर आप भी अच्छी मेहनत करके लाखों रूपए कमा सकते है। जरूरत है तो बस अच्छे कंटेंट वीडियो बनाने की।

आपकी लगातार और सूझ-बूझ से की गयी मेहनत आपको सफल YouTuber बना सकती है। इसी शुभकामना के साथ, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हां ! एक बात और, जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने साथियों को शेयर करना ना भूले। धन्यवाद !


Leave a Comment

error: Content is protected !!