Tense Rules in Hindi With Examples


Tense Rules in Hindi With Examples : दोस्तों ! English का नाम आते ही सबसे पहले Tense की याद आती है। और आये भी क्यों ना , भाई Tense के बिना तो English की कल्पना करना भी मुश्किल है क्योंकि Tense English Grammer का सबसे मजबूत और बेसिक आधार जो है। बहुत से स्टूडेंट्स को Tense सीखने में कई तरह की कठिनाईयाँ आती है। लेकिन अब आप Tense से घबराएंगे नहीं बल्कि मजे से सीख पाएंगे।

आज के लेख में हम आपको Tense ही सीखाने जा रहे है। हम आपके लिए Tense को अच्छे से समझने के लिए कुछ खास Rules लेकर आये है। जिन्हें सीखने और अभ्यास करने के बाद आप Tense को अच्छे से समझ भी पाएंगे और इससे आपको English Speaking में भी मदद मिलेगी। तो चलिए शुरू करते है आज का टॉपिक – How to Learn Tense Golden Rules in Hindi With Examples.


What is Tense in Hindi | टेंस या काल क्या है ?

What is Tense in Hindi | टेंस या काल क्या है : दोस्तों ! English बोलना हो या लिखना हो या फिर पढ़ना हो , Tense के ज्ञान के बिना English के बारे में हम सोच भी नहीं सकते। Tense English Grammer में सबसे बेसिक और अहम् टॉपिक है। हिंदी से इंग्लिश में किसी भी वाक्य को ट्रांसलेट करने के लिए Tense की जानकारी होनी चाहिए।

Tense का हिंदी में अर्थ है – काल या समय। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि Tense समय का इंगित करता है। उदाहरण के तौर पर :

1.राम पत्र लिखता है।Ram writes a letter.
2.राम पत्र लिखता था।Ram wrote a letter.
3.राम पत्र लिखेगा।Ram will write a letter.

इन तीनो वाक्यों को पढ़ने के बाद आप क्या पाते है –

  • 1. वाक्य – इसमें राम वर्त्तमान में पत्र लिखने का काम कर रहा है।
  • 2. वाक्य – इसमें राम (पहले) भूतकाल में पत्र लिखने का काम करता था लेकिन अब नहीं।
  • 3. वाक्य – इसमें राम भविष्य में पत्र लिखेगा। वो आज पत्र नहीं लिख रहा है और न ही पहले लिखा था।

तो दोस्तों ! आपने देखा कि राम पत्र लिखने का काम अलग-अलग समय में कर रहा है। ये समय ही Tense है। दूसरे शब्दों में हम कह सकते है कि Tense हमें क्रिया (जैसे – खाना, पीना , रोना , धोना , खेलना , पढ़ना आदि सभी ) के होने का समय दर्शाता है।

क्रिया का वह रूप जो किसी कार्य के होने के समय को इंगित करता है – Tense कहलाता है। इस इसप्रकार Tense का का सीधा सम्बन्ध Time (समय) से है।


Types Of Tense | Tense के प्रकार :

Types Of Tense | Tense के प्रकार : जैसा कि हमने आपको बताया कि Tense से क्रिया के होने के समय का बोध होता है। इसलिए समय के आधार पर ही Tense को तीन भागों में बांटा गया है, जो इसप्रकार है :

  • Present Tense | वर्तमान काल – जो समय चल रहा है।
  • Past Tense | भूतकाल – जो समय बीत गया है।
  • Future Tense | भविष्य काल – जो समय आने वाला है।

— इन तीनों Tenses में प्रत्येक Tense को चार सामान भागों में बांटा गया है जिन्हें हम निम्न प्रकार से समझ सकते है :

Indefinite Or Simple Tense :

इस Tense में क्रिया के होने का समय निश्चित रूप से पता नहीं रहता है। इसमें यह मालूम करना मुश्किल है कि कोई क्रिया कब शुरू हुई और वो कब पूरी हो जाएगी ?

Continuous Tense :

इस Tense में क्रिया के लगातार होने का बोध होता है लेकिन इसमें भी क्रिया के शुरू होने और पूरी होने का पता लगाना मुश्किल है।

Perfect Tense :

इस Tense में क्रिया के पूर्ण हो जाने का आभास होता है।

Perfect Continuous Tense :

इस Tense में क्रिया के लगातार होने और आगे भी जारी रहने का बोध होता है।

इस प्रकार आप पाएंगे कि Tense के कुल 12 प्रकार (3 x 4 = 12) होते है।

No.Present TensePast TenseFuture Tense
1.Present Indefinite Past Indefinite Future Indefinite
2.Present Continuous Past Continuous Future Continuous
3.Present Perfect Past PerfectFuture Perfect
4.Present Perfect Continuos PastPerfect ContinuosFuture Perfect Continuos

नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से आप क्रिया के अलग-अलग रूपों को समझ सकते है :

Verb के तीन रूप होते है :

  • 1st Form – Present
  • 2nd Form – Past
  • 3rd Form – Past Participle
TensePresent Past Future
Indefinitewrite (s/es) wrote will/shall + write
Continuousis/am/are + writing was/were + writing will/shall + be + writing
Perfecthas/have + written had written will/shall +have + written
Perfect Continuoshas/have + been + writing had + been + writingwill/shall + been + writing
  • Note : Present Indefinite में S/ES verb की 1st form में ही लगता है जैसे : Goes, Reads, Drinks, Eats, Plays etc.
  • केवल Past Indefinite में ही verb की 2nd form का use होता है जैसे : Drank, Spoken, Ate , Played, Wrote etc
  • Continuous Tense में सदैव verb की 1st form + Ing का use होता है जैसे : Going, Drinking, Driving, Eating, Playing etc.
  • Perfect Tense में हमेशा verb की 3rd Form का ही use होता है जैसे : Gone, Written, Played, Eaten, Drunk etc.
  • Perfect Continuous Tense में हमेशा been के साथ verb की 1st form + ing का use होता है।

Present Tense | वर्तमान काल :

Present Tense | वर्तमान काल : यह Tense वर्तमान काल को दर्शाता है। जब कोई क्रिया (कार्य) चल रहे समय (वर्तमान) में ही पूरी हो रही है तो क्रिया के उस रूप को वर्तमान काल कहते है। जैसे :

वह क्रिकेट खेलता है।He Plays Cricket.
वह क्रिकेट खेल रहा है।He is Playing Cricket.
वह क्रिकेट खेल चुका है।He has Played Cricket.
वह सुबह से क्रिकेट खेल रहा है।He has been Playing Cricket since Morning.

Past Tense | भूतकाल :

Past Tense | भूतकाल : यह Tense भूतकाल को दर्शाता है। जब कोई क्रिया (कार्य) बीते हुए समय में ही सम्पन्न हो चुकी होती है तो क्रिया के उस रूप को भूतकाल कहते है। जैसे :

वह क्रिकेट खेलता था या उसने क्रिकेट खेला।He Played Cricket.
वह क्रिकेट खेल रहा था।He was Playing Cricket.
वह क्रिकेट खेल चुका था।He had Played Cricket.
वह सुबह से क्रिकेट खेल रहा था।He had been Playing Cricket since Morning.

Future Tense | भविष्य काल :

Future Tense | भविष्य काल : यह Tense आने वाले समय (भविष्य) को दर्शाता है। जब कोई क्रिया (कार्य) आने वाले समय में सम्पन्न होनी होती है तो क्रिया के उस रूप को भविष्य काल कहते है। जैसे :

वह क्रिकेट खेलेगाHe will Play Cricket.
वह क्रिकेट खेल रहा होगा।He will be Playing Cricket.
वह क्रिकेट खेल चुका होगाHe will have Played Cricket.
वह सुबह से क्रिकेट खेल रहा होगा।He will have been Playing Cricket since Morning.

What is Sentense | सेंटेंस या वाक्य क्या है ?

दोस्तों ! अब हम चर्चा करते है sentence के बारे में —

What is Sentense | सेंटेंस या वाक्य क्या है ? : शब्दों का एक ऐसा समूह जो एक पूर्ण अर्थ व्यक्त करता है , Sentence कहलाता है।

जैसाकि पूर्व में बता चुके है कि Tense के कुल 12 प्रकार होते है। इन सभी Tenses में प्रत्येक Tense के चार तरह के Sentence बनते है जो इस प्रकार है :

Affirmative or Simple Sentence : ये साधारण वाक्य होते है जैसे : Ram eats Mango.

Negetive Sentence : ये नकारात्मक वाक्य होते है अर्थात इसमें Not का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाता है जैसे : Ram does not eat Mango.

Interrogative Sentence : ये प्रश्नवाचक वाक्य होते है। ये हमेशा helping verb से शुरू होते है जैसे : Does Ram eat Mango.

Interrogative Negetive Sentence : ये प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य होते है। ये हमेशा helping verb से शुरू होते है साथ ही इसमें Not का प्रयोग भी होता है जैसे : Does Ram not eat Mango.


इस प्रकार सभी 12 Tenses में ये चार तरह के Sentence बनते है। इन सभी 12 प्रकारों का आगे आने वाले लेखों में हम विस्तार से अध्ययन करेंगे क्योंकि एक ही लेख में Tense को Cover कर पाना मुश्किल है।

आप लोगों को Tense अच्छी तरह समझ में आये और आपको English बोलने, समझने में कोई कठिनाई न आये, इसलिए आगे आने वाली पोस्ट्स में हम Tense के सभी प्रकारों को एक-एक करके उदाहरण सहित अच्छी तरह समझाने की कोशिश करेंगे।


ये भी जरूर पढ़े :


अच्छा लगा तो शेयर करे

दोस्तों ! उम्मीद करते है कि आपको अब तक दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और आप “Tense Rules in Hindi With Examples” के बारे में अच्छे से जान गए होंगे। अगर आपको कोई भी समस्या हो या कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप कमेंट बॉक्स में जाकर बता सकते है।

जानकारी अच्छी लगी हो तो please, अपने साथियों को सोशल मीडिया पर like और share जरूर कीजिये ताकि हम आपके लिए इसी तरह से अच्छी जानकारी लेकर आते रहे। TechnicalVK पर बने रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!