Adsense Invalid Click Activity क्या है और कैसे बचे


Adsense Invalid Click Activity Kya Hai Aur Kaise Bache in Hindi : नमस्कार दोस्तों ! आज हम आपसे एक बहुत ही Important Topic पर चर्चा करने जा रहे है। जो भी लोग Blogging के माध्यम से Online Earning कर रहे है। उनके सामने अक्सर Invalid Click की समस्या बनी रहती है। तो आइए जानते है कि ये Adsense Invalid Click Activity क्या है और जाने-अनजाने इससे होने वाले नुकसान से कैसे बचे ?


Invalid Click क्या है ? What is Invalid Click in Hindi


Google Adsense Invalid Click Kya Hai in Hindi : दोस्तों ! Website/Blog को Google Adsense से Approvel मिलना सच में बेहद ख़ुशी का क्षण होता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ये ख़ुशी कई बार कुछ क्षणों में ही सिमट कर रह जाती है।

बहुत से Bloggers का एडसेंस अकाउंट Invalid Activity की वजह से Google द्वारा Suspend कर दिया जाता है। कई बार तो Adsense Account को Permanent Disable भी कर दिया जाता है, जो एक ब्लॉगर के लिए बहुत बड़ा झटका साबित होता है। क्या आप जानते है कि ऐसा क्यों होता है ? ये Invalid Click क्या होते है ? आइए समझते है :

दोस्तों ! जब आपकी Site पर लगाये Google Ads पर कोई भी यूजर Fake Click करता है तो वे Invalid Click होते है। ये Invalid Click कई तरह से होते है जैसे :

  • कोई User आपकी साइट पर ब्लॉग पढ़ने आता है और गलती से Ad पर Click हो जाता हो और उसे फिर से Back आना पड़ता हो।
  • कई बार खुद से भी गलती से अपने Ad पर क्लिक होना Invalid Click के तहत ही आता है।
  • इसके आलावा यदि कोई Hater आपकी साइट के Ads पर जानबूझकर Click पर Click किये जाता हो तो इसे भी Invalid Click ही कहा जाता है।

What is Invalid Click in Hindi

अगर कोई दूसरों को कहकर जैसे अपने ही घरवालों या यार-दोस्तों या किसी को पैसे देकर बार-बार क्लिक करवाता है और सोचता है कि इससे उसको जल्दी इनकम हो जायेगी। तो ये सोचना उसकी सबसे बड़ी गलती है। कभी भी Google को हलके में ना ले। Google बहुत Smart है, वो किसी भी तरह की Invalid Click को नहीं बख्शता।

इसप्रकार दोस्तों ! Invalid Click में वे सारे पहलु शामिल है, जिनके तहत कोई Visitor आपकी साइट के Ads पर गलत तरीके से Click या Multiple Clicks करता है।

अब आप समझ गये होंगे कि Invalid Click Activity क्या है ? और ये Site के लिए कितनी घातक है ?आज हम आपको इससे बचने के लिए एक खास Plugin के बारे में बताने जा रहे है। ये वो Plugin है, जिसकी मदद से आप अपनी साइट को Invalid Click से महफूज़ रख सकेंगे। इस खास Plugin का नाम है : AICP – Adsense Invalid Click Protector.


AICP – Adsense Invalid Click Protector क्या है ?


AICP WordPress Plugin Adsense Invalid Click Protector Kya Hai in Hindi : दोस्तों ! आपको बता दे कि AICP – Adsense Invalid Click Protector एक WordPress Plugin है। ये Plugin Invalid Click को रोकने के लिए ही खासतौर पर design किया गया है।

अगर आप चाहते है कि आपकी साइट पर किसी भी तरह की Invalid Activity ना हो तो आप इस Plugin को जरूर Install करके रखे। आइए अब हम जानते है कि ये Plugin कैसे Install करना है और ये कैसे काम करता है ?

AICP – Adsense Invalid Click Protector Kaise install Kare in Hindi : दोस्तों ! अगर आपका ब्लॉग वर्डप्रेस पर बना है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। AICP – Adsense Invalid Click Protector Plugin वर्डप्रेस के लिए ही बना है।

यह एक बेहतरीन plugin है, जो Invalid Click से आपकी साइट को सुरक्षित रखने में गार्ड की तरह काम करता है। इसे Install करने के लिए आप निम्न Steps को Follow कीजिये :

Step : 1.

सबसे पहले आपको WordPress के Dashboard पर जाकर Plugins ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आप Add New Plugin पर क्लिक कीजिये। फिर Search बार में AICP नाम से सर्च करे।

Step : 2.

How to install AICP-Adsense Invalid Click Protector in Hindi : आपको Image में दिखाये अनुसार AICP – Adsense Invalid Click Protector नाम से Plugin दिखाई पड़ता है। इसे आप Install करके Activate कर दीजिये।

How to install AICP-Adsense Invalid Click Protector
How to install AICP-Adsense Invalid Click Protector

Step : 3.

जैसे ही आप इसे Activate कर देते है। आपको Adsense Invalid Click Protector के नाम से डैशबोर्ड पर एक नया Option दिखाई देने लगता है। इसकी General Settings पर क्लिक कीजिये।

How to Setting AICP-Adsense Invalid Click Protector in Hindi : नीचे Image में बताये अनुसार आपको निम्न Option दिखाई दे रहे होंगे, जिनकी हमें सेटिंग करनी है :

  • Set the Ad Click Limit
  • Click Counter Cooke Expiration Time (default: 3 hours)
  • Set the Visitor Ban Duration (default: 7 days)
  • Do you want to use the IP-API Pro Key?
  • Do you want to block showing ads for some specific countries?
How to Setting AICP-Adsense Invalid Click Protector
How to Setting AICP-Adsense Invalid Click Protector

Set the Ad Click Limit :

दोस्तों ! इसमें आप Ads की लिमिट सेट कर सकते है। जिसे आप 3 रहने दीजिये। इसे आप अपने हिसाब से कम-ज्यादा भी कर सकते है। इसका मतलब है कि जब कोई Visitor आपकी साइट के Ad पर 2 या 3 बार (जितनी लिमिट आपने सेट की है ) क्लिक कर देता है तो Visitor को उसके Browser में Ads Show होना बंद हो जाते है। फिर वह चाहकर भी Invalid Click नहीं कर पाता है।

Click Counter Cooke Expiration Time :

इसमें आपको Time सेट करना है। इसे भी आप By Default 3 ही रहने दीजिये। इसका मतलब है कि आपके Visitor को Ad Click Limit Cross करने के बाद 3 Hours (जितने Hours आपने सेट किये है) तक Ads Show नहीं होते है। अगर आपने 3 Hours टाइम सेट किया है तो Visitor को Invalid Activity करने पर 3 Hours के बाद ही Ads शो होते है।

Set the Visitor Ban Duration :

किसी Vistor को आप कितने दिनों के लिए बैन करना चाह रहे है, अगर कोई आपकी साइट पर Invalid Click करते पाया जाता है। इसे आप 7 Days रख सकते है। इसका मतलब है कि उस विजिटर को 7 दिनों तक Ads Show नहीं होंगे।

Set Do you want to use the IP-API Pro key ? :

इसे आप No पर ही रहने दीजिये। यदि आप इस Plugin का Paid Version लेना चाहते है तो आपको API KEY मिलती है, जिसे Use करने पर आपको इस Option को Yes करना होता है। लेकिन हम इस Plugin को Free Use कर रहे है। इसलिए इसे No ही Select रखना है।

Do you want to block showing ads for some specific countries ? :

इसे आप फिलहाल No पर ही रहने दीजिये। अगर आप किसी Specific Country के लिए अपनी साइट के Ads को Block रखना चाहते है तो इसे Yes कर सकते है।

  • Banned Country List – Put ISO ALPHA-2 Country Codes :

अगर आप किसी Particular Country के लिए Ads show नहीं कराना चाहते है तो Yes पर क्लिक कर दीजिये। अब यहाँ आपको उस Country का ISO ALPHA-2 Country Codes डालना होगा, जिसे आपने Ads Show ना होने के लिए Ban किया है।

ये सभी Settings अच्छे से कर लेने के बाद आप Save पर क्लिक कर दीजिये। बधाई हो ! अब आपकी साइट Invalid Click Activity से काफी हद तक सुरक्षित है।

अंतिम बात :

दोस्तों ! इस प्रकार आप इस Plugin की मदद से अपनी मेहनत को बेकार होने से बचा सकते है। अगर आपकी साइट Google Ads के लिये Approve हो गयी है तो आप Ads लगाने से पहले ही इस Plugin को Install कर लेवें और सभी जरूरी Settings करके Activate कर देवे। ताकि आपका Adsense Account Suspend या Disable होने से बच सके।

इसके अलावा आप समय-समय अपने Adsense Account में जाकर CTR चेक करते रहिये। क्योंकि Invalid Activity की वजह से आपकी साइट का CTR बहुत अधिक बढ़ जाता है, जिसे आपको Maintain रखना है।


ये भी अच्छे से जाने :


अच्छा लगे तो शेयर कीजिये :

उम्मीद करते है दोस्तों ! आपको आज की पोस्ट “Adsense Invalid Click Activity क्या है और कैसे बचे” Helpful लगी होगी। ये जानकारी आपके Blogging Career को एक नयी दिशा देगी।

अब तो आपने WordPress में AICP Plugin को Install करके ठीक से सेटिंग तो कर ही ली होगी और अगर नहीं की तो जल्दी कीजिये।साथ ही इस कमाल की Information को अपने सभी साथियों तक शेयर जरूर कर दीजियेगा ताकि वे भी साइट और Earnings पर पड़ने वाले Bad Effect से बच सके।


4 thoughts on “Adsense Invalid Click Activity क्या है और कैसे बचे”

  1. Sir kya adsense approve hone ke baad hum apne web ko open karke nhi dekh sakte? Aur agar apni web ko dekhte hai to kya isse invalid activity ho sakti aur ctr high ho jata hai aur Jisse adsense disable hone ka khatra rhta hai ?

    Reply
    • जी हाँ ! बेहतर होगा आप किसी भी तरह की Invalid Activity से बचे। अपने Content को WordPress में ही Preview करके देखना Safe है। Thanks and Welcome to Technicalvk. Plz.. Share more and more.

      Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!