Redeem Code Kya Hai और रिडीम कोड कैसे बनाये ?


नमस्कार दोस्तों ! आज हम “Redeem Code Kya Hai और रिडीम कोड कैसे बनाये ?” के बारे में बात करने जा रहे है। बहुत से लोग नहीं जानते है कि ये Redeem Code क्या होता है ? और इसे कैसे Generate करते है ?

आज के लेख में हम आपको Redeem Code की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है। तो बने रहिये हमारे साथ और अंत तक इस लेख को जरूर पढ़िए ताकि आपके सभी सवालों का जवाब मिल सके।


Redeem Code Kya Hai | रिडीम कोड क्या होता है ?


What is Redeem Code in Hindi : दोस्तों ! Google Play Store एक ऐसा Application Store है, जहाँ से हम कोई भी App Install कर सकते है। लेकिन कुछ Applications ऐसी भी होती है, जिनके लिए हमें Pay करना पड़ सकता है। आपको बता दे कि Google Play Store पर आप Games, Apps, Movies या फिर कोई भी Books खरीद सकते है। और ये पेमेंट आप नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड आदि की मदद से कर सकते है।

लेकिन इससे भी बेहतर पेमेंट करने का एक ऑप्शन है : Redeem Code. क्योंकि दोस्तों ! बहुत से युवा Google Play Store से Paid Games खेलते है। और इसके लिए उन्हें Online Payment करने की जरूरत पड़ती है। अब हर किसी के पास Payment के सभी ऑप्शन उपलब्ध हो, ये जरूरी तो नहीं है। ऐसे में Redeem Code आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

दोस्तों ! Redeem Code एक ऐसा कोड होता है, जिसे हम किसी भी UPI Payments App जैसे Paytm, PhonePe या Google Pay आदि की मदद से बना सकते है। ये Code बना लेने के बाद हम इसका प्रयोग Google Play Store से कुछ भी Purchase करने में कर सकते है।

जब भी हम जितने भी रुपयों का Redeem Code बनाते है। उसे Google Play Store पर जाकर Withdrawal कर लेते है। और वो सारे रूपये हमारे Google Play Store के वॉलेट में आ जाते है। इस Wallet Money से हम कोई भी Paid Apps, Movies, Games या Books आदि खरीद सकते है।

अब आप ये तो जान ही गए होंगे कि आखिर ये Redeem Code Kya Ha ? अब हम Redeem Code बनाना सीखते है :


Redeem Code | रिडीम कोड कैसे बनाते है ?


How to Generate Redeem Code in Hindi : दोस्तों ! Redeem Code बनाना बहुत ही आसान काम है। इसके लिए आपको किसी भी एक UPI Payment App की जरूरत है। UPI Payments App जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay आदि में से किसी का भी आप इस्तेमाल कर सकते है।

अगर आपके पास UPI Payments App की सुविधा नहीं है। तो कोई बात नहीं ! आप कहीं बाहर से या फिर किसी यार-दोस्त या अपने परिवार के किसी सदस्य के UPI Payments App का सहारा ले सकते है। अब आपको बताते है कि आप Redeem Code कैसे बना सकते है ? इसके लिए आप बस कुछ सिंपल सी स्टेप्स फॉलो कीजिये : How to make Redeem Code in Hindi.

Paytm से Redeem Code | रिडीम कोड कैसे बनाते है :

Step : 1.

Paytm Se Redeem Code Kaise Banaye in Hindi : आप जिस भी UPI Payment App से Redeem Code बना रहे है। उसे आप Mobile में ओपन कर लीजिये।

मानलीजिए आप Paytm से रिडीम कोड बना रहे है तो इसे ओपन कीजिये। अब आप नीचे इमेज में दिखाए अनुसार “All Services” पर क्लिक कर दीजिये।

Step : 2.

अब Left Side Menu में Recharge and Pay Bills को सेलेक्ट कर लीजिये। आपको Right साइड में “Google Play Recharge” का ऑप्शन मिल जाता है। इस पर आपको क्लिक कर देना है।

Step : 3.

अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होता है। जिसमें आप जितने भी Amount का Redeem Code बनाना चाहते है, उतना Amount डाल दीजिये। इसके बाद “Proceed” पर क्लिक करके Payment पूरी कर दीजिये।

Payment Successfully होते ही आपके लिए एक Redeem Code Generate हो जाता है। जिसे हम Google Play Store पर जाकर Withdrawal कर सकते है।


PhonePe से Redeem Code | रिडीम कोड कैसे बनाते है :

Step : 1.

PhonePe Se Redeem Code Kaise Banaye in Hindi : अगर आप PhonePe से रिडीम कोड बनाने जा रहे है तो ये भी बिल्कुल आसान है। इसके लिए आप PhonePe App को अपने स्मार्ट फ़ोन में Open कर लीजिये और फिर आपको नीचे इमेज में बताये अनुसार “See All” पर क्लिक कर देना है।

Step : 2.

इससे आपके सामने सभी Options खुल जायेंगे। यहाँ आपको थोड़ा नीचे जाकर Google Play का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर आप क्लिक कर दीजिये।

Step : 3.

यहाँ आप जितने रूपए का Redeem Code बनाना चाहते है, उतना Amount डालकर “Pay” पर क्लिक कर दीजिये।

Payment होते ही आपके सामने एक Code Generate हो जाता है। इसे ही Redeem Code कहा जाता है। अब देखना ये है कि इस Redeem Code का इस्तेमाल कैसे करते है ?


Google Play Store पर Redeem Code Withdrawal कैसे करे ?


Redeem Code Ko Istemal/Use Kaise Kare in Hindi : रिडीम कोड बना लेने के बाद इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। बस आपको कुछ आसान सी स्टेप्स ध्यान में रखनी है। जो इसप्रकार से है :

Step : 1.

सबसे पहले आप Google Play Store को ओपन कीजिये। अब आप Top Right Side Corner में अपने Account पर क्लिक कीजिये। यहाँ आपको कई Options देखने को मिलते है। इनमें आप “Payments & Subscriptions” पर क्लिक कर दीजिये।

Step : 2.

अब आप “Redeem gift Code “पर क्लिक कर दीजिये या फिर आप चाहे तो “Payment Methods >> Redeem Code” पर क्लिक कर सकते है।

Step : 3.

अब आप इमेज में बताये स्थान पर UPI Payment App से प्राप्त Redeem Code को लिख दीजिये। और फिर नीचे Redeem पर क्लिक कर दीजिये।

ऐसा करते ही आपके Google Play Store के Wallet में उतना Amount Show हो जायेगा, जितने Amount का आपने Redeem Code बनाया था।

बधाई हो दोस्तों ! अब आप Google Play Store से अपनी Wallet Money से कुछ भी खरीद सकते है। अब आप किसी भी मनपसंद Paid Applications, Games, Books या फिर Favorite Movies आदि का आनंद उठा सकते है।


अंतिम शब्द :

तो देखा आपने ! Redeem Code कितना कमाल का फीचर है, जिससे आप Google Play Store से कोई भी Application आसानी से खरीद सकते है। Google Play Store पर अब आपको Payment को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। ये Feature इतना बेहतरीन है कि एक छोटा बच्चा भी इसकी मदद से Play store से Games आदि खरीद सकता है।


ये भी जरूर जाने :


अच्छा लगा तो शेयर कीजिये :

आशा करते है कि आज आपको “Redeem Code Kya Hai और रिडीम कोड कैसे बनाये ?” के बारे में जानकारी बहुत ख़ास लगी होगी। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को बताने में क्या हर्ज़ है ?

उन्हें भी इस बेहतरीन Information को शेयर कर दीजिये। ताकि वो भी Google के इस खास Feature का लुत्फ़ उठा सके। धन्यवाद !


Leave a Comment

error: Content is protected !!