CoviSelf Home Test Kit से घर बैठे Corona Test कैसे करे
CoviSelf Home Test Kit Se Corona Test Kaise Kare in Hindi : नमस्कार दोस्तों ! जैसाकि हम सभी जानते है कि कोरोना महामारी का खौफ लगातार जारी है। ऐसे में दोस्तों ! अगर आप कोरोना टेस्ट करने की सोच रहे है। तो आज हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे है। अब आप घर बैठे खुद ही अपना और अपनों का कोरोना टेस्ट कर पायेंगे।
अब आपको कोरोना की जाँच के लिए हॉस्पिटल या क्लिनिक के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आप कोरोना संक्रमण की जांच खुद भी कर सकते है। और आसानी से पता लगा सकते है कि आप Covid-19 से सुरक्षित है या नहीं। तो चलिए जानते है : How to Test Yourself Covid-19 at Home in Hindi.
CoviSelf / Covid-19 Self Test Kit क्या है ?
What is CoviSelf Home Test Kit in Hindi : दोस्तों ! आपको बता दे कि CoviSelf एक Corona Virus Self Testing Kit है। यह Covid-19 Home Test Kit या Covid-19 Rapid Antigen Test kit है। इस किट के लिए My Lab Discovery Solution Ltd. कंपनी को ऑथॉराईज़ किया गया है। ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने इस कोरोना टेस्टिंग होम किट को इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है।
ICMR द्वारा टेस्ट के लिए जारी एडवाइजरी :
Guideline or Advisory of ICMR for CoviSelf Test Kit : इसके साथ ही ICMR ने इस टेस्ट के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है, जो इसप्रकार से है :
- इसमें किसी भी व्यक्ति की फ़िज़ूल जांच ना करने की सलाह दी गयी है।
- इसके अनुसार उन लोगों को ही इस किट से टेस्ट करना चाहिए :
- जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे है या फिर
- जो लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आये हो।
- टेस्ट में अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो ऐसे लोगों को Positive ही माना जायेगा और उन्हें अन्य जाँच कराने की भी जरूरत नहीं होगी। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ICMR और Health Ministry की गाइडलाइन का भी पालन करना होगा।
- अगर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की रिपोर्टनेगिटिव आती है तो उन्हें RTPCR कराना होगा।
— What is RTPCR in Hindi : RTPCR का पूरा नाम है : Real Time Polymerase Chain Reaction. ये एक प्रकार का टेस्ट ही है। इस टेस्ट से व्यक्ति के शरीर के अंदर वायरस का पता लगाया जाता है। इसमें पॉजिटिव आने पर मरीज को घर में आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाती है।
टेस्ट निगेटिव आने का मतलब व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है। जब तक RTPCR का रिजल्ट नहीं आ जाता। ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रहना होगा।
CoviSelf Home Test Kit का इस्तेमाल कैसे करे ?
How to use Covid-19 Home Test Kit all information in Hindi : अब आप कोरोना की जांच खुद कर सकते है और वो भी केवल 15 मिनटों में। इस किट की कीमत केवल 250/- है। आइए जानते है कि आप CoviSelf Kit को कैसे इस्तेमाल कर सकते है ?
Step : 1.
सबसे पहले आप टेस्ट करने के लिए एक अच्छी साफ-सुथरी जगह चुने। यहाँ आप एक टेबल लीजिये और इसकी सतह को अच्छे से सेनेटाइज़ कर लीजिये। अब आप अपने हाथ साबुन से अच्छे से धो लीजिये।
Step : 2.
हाथ सूखा लेने के बाद किट के पाउच को फाड़िये। अब किट में उपलब्ध सारी सामग्री टेबल पर रख लीजिये। इसमें आपको निम्न चीज़े देखने को मिलती है :
- दिशानिर्देश के लिए एक Manual
- एक पहले से ही भरी हुई ट्यूब
- एक जीवाणु रहित स्वाब
- Test Card
- Waste Disposal Bag
Step : 3.
CoviSelf Home Test Kit Ko Use Karne Ka Tarika Kya Hai in Hindi : टेस्ट शुरू करने से पहले CoviSelf App को इनस्टॉल करना ना भूले। इसे Install करके Account Create करने का तरीका भी हमने आगे डिटेल से बताया है।
अब आप पहले से ही भरी हुई ट्यूब को लेकर इसे 3 से 4 बार टेबल पर टैप करे। ताकि इसका तरल Tube के निचले हिस्से में चला जाये। फिर Tube के ढक्कन को खोल लीजिये। और साथ ही जीवाणु रहित स्वाब को भी खोल लीजिये। ध्यान रखिये कि आप स्वाब के सिरे को ना छुये।
Step : 4.
किट में उपलब्ध नेजल स्वाब को दोनों नाकों (नासा-छिद्र) में बारी-बारी से डाले। आप इसे नाक में 2 से 4 सेंटीमीटर तक ले जाइए और दोनों नाकों में 05 बार घुमा लीजिये। ताकि जांच के लिए पर्याप्त नमूना मिल सके।
Step : 5.
अब आप इस स्वाब को पहले से भरे हुये Tube में डाल दीजिये। और स्वाब को इस Tube में अच्छे से हिला लीजिये। अब बाकी बचे स्वाब को तोड़ देवें और इस Tube को नोसल कैप से ढ़ककर कस लेवें।
Step : 6.
अब आप Test Card को लीजिये और Sample Well (नमूने वाले स्थान पर) में Tube को दबाकर दो बूंद डाल दीजिये। अब आपको नतीजे के लिए केवल 15 मिनट का इंतज़ार करना है।
15 मिनट के बाद CoviSelf App एक अलार्म बजाता है। अब आप सॉफ्टवेयर से टेस्ट कार्ड का एक फोटो ले और विश्लेषण के लिए इसे कोविसेल्फ़ पर अपलोड कर देवें। आप इस App के माध्यम से Test Result भी प्राप्त कर सकते है।
CoviSelf Home Test Kit का परिणाम कैसे जाने ?
Covid-19 Home Test Kit Ka Result Kaise Jane in Hindi : दोस्तों ! CoviSelf से टेस्ट करने के बाद रिजल्ट का पता लगाना भी बहुत आसान है। आपको बता दे कि टेस्ट कार्ड पर आपको दो सेक्शन देखने को मिलते है। जैसाकि आप इमेज में देख सकते है :
- C – Control Section
- T – Test Section
अब अगर आपको केवल C के सामने लाइन नज़र आये तो नतीजा नेगेटिव माना जायेगा। और यदि लाइन C और T दोनों पर ही आ जाये तो समझ लीजिये कि Test पॉजिटिव है।
Section | Line | Result |
---|---|---|
C | Control | Negative |
C + T | Control + Test | Positive |
दोस्तों ! आपको ये रिजल्ट 15 मिनट में शो हो जायेगा। अगर ये रिजल्ट 20 मिनट के बाद आता है तो इसे अवैध समझा जायेगा। मतलब ये रिपोर्ट सही नहीं मानी जायेगी। केवल 15 मिनट होते ही आने वाला रिजल्ट सही होगा।
टेस्ट के उपरांत टूटी हुई स्वाब और बाकी बची सामग्री को डिस्पोजल बैग में डालकर डस्टबिन में अवश्य फेंके। फिर टेबल को सेनिटाइज़ करे और साबुन से अपने हाथ धोना भी ना भूले।
इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से अपना कोरोना टेस्ट कर सकते है। अब हम आपको बताते है कि इस टेस्ट में हमें CoviSelf App की जरूरत कैसे पड़ती है। और आप इसे कैसे इनस्टॉल और इस्तेमाल कर सकते है? आइए जानते है :
CoviSelf App पर Account कैसे बनाये और इसे इस्तेमाल कैसे करे ?
How to Create Account on CoviSelf App and How to use it in Hindi : दोस्तों ! किट से कोरोना की जांच करने के लिए आपको CoviSelf App को इनस्टॉल करने की जरूरत पड़ती है। Install करने के बाद आपको कुछ जरूरी स्टेप्स भी फॉलो करनी होती है। तो आइए इसे समझते है :
Step : 1.
Mylab Covid-19 Rapid Antigen Self Test Kit in Hindi : सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर CoviSelf App को इनस्टॉल कर लीजिये। आप चाहे तो नीचे दिये गये लिंक से भी इसे इनस्टॉल कर सकते है :
Step : 2.
CoviSelf App Par Account Kaise Banaye in Hindi : Install करने के बाद आप इसे अपने फ़ोन में ओपन कर लीजिये। आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस नज़र आता है :
यहाँ आप Create Account पर क्लिक कर दीजिये।
Step : 3.
CoviSelf App Par Registration Kaise Kare in Hindi : अब आपके सामने एक नया पेज खुलता है। यहाँ आपको पूछी गयी जानकारी सही से भर देनी है। साथ ही आप अपने मोबाइल नंबर डालकर Get OTP पर क्लिक कर देवें। प्राप्त OTP डालकर अपने मोबाइल नंबर वेरीफाई कर लेवें।
अब आप अपनी पसंद से Password भी लिख दीजिये। पूरी जानकारी डालने के बाद नीचे Create Account पर क्लिक कर देवें।
Step : 4.
How to Login on CoviSelf App in Hindi : दोस्तों ! आपका CoviSelf पर अकाउंट बन चुका है। अब आप अपने मोबाइल नम्बर और पासवर्ड डालकर इसे Login कर सकते है।
Step : 5.
Mylab CoviSelf App Kaise Istemal Kare in Hindi : लॉगिन होने के बाद आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस नज़र आता है :
यहाँ आपको सबसे ऊपर एक वीडियो नज़र आ रहा होगा। इस वीडियो में Test Kit इस्तेमाल करने का पूरा तरीका बताया गया है। आप एक बार इस वीडियो को अच्छे से जरूर देख लेवें।
ये वीडियो Hindi, English और Marathi भाषा में उपलब्ध है। आप अपनी भाषा को सेलेक्ट करके वीडियो को देख सकते है।
Step : 6.
वीडियो के अलावा आपको नीचे चार ऑप्शन भी देखने को मिलते है :
- New Test
- Reoprts
- Buy Now
- FAQ
New Test : इस ऑप्शन की मदद से आप Self Test और Relative Test दोनों कर सकते है।
Reports : यहाँ आपको किट से की गयी जांच की रिपोर्ट मिल जाती है।
Buy now : इस पर क्लिक करके आप अपने लिए ये Test Kit ऑनलाइन आर्डर कर सकते है। इसकी कीमत केवल 250/- है।
FAQ : इस ऑप्शन से आपको इस किट के बारे में अच्छी जानकारी मिल जाती है। इसमें आपके कई सारे सवालों का जवाब मिल जाता है।
तो देखा आपने ! कितना आसान है ना, कोरोना संक्रमण की घर बैठे जाँच करना। दोस्तों ! उपरोक्त लेख को पढ़ने के बाद आपके लिए CoviSelf Home Test Kit से Corona Test करना कोई मुश्किल काम नहीं है। तो CoviSelf की मदद से अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखिये।
इन्हें भी अच्छे से समझे :
अच्छा लगे तो शेयर कीजिये :
दोस्तों ! आशा है कि आपको आज की जानकारी “CoviSelf Home Test Kit से घर बैठे Corona Test कैसे करे“अच्छी लगी होगी। अब आपने CoviSelf Kit का इस्तेमाल करना ठीक प्रकार से सीख लिया है। अब से आप कोरोना टेस्ट घर बैठे ही कर सकते है।
इस Information को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। और उन्हें अनावश्यक अस्पतालों के चक्कर लगाने की जरूरत ना पड़े। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ ! फिर मिलते है, एक नये और इंटरेस्टिंग टॉपिक को लेकर। धन्यवाद !