Simple Present indefinite Tense with Examples


Simple Present indefinite Tense with Examples : नमस्कार दोस्तों ! जैसाकि हम आपको Tense और उसके प्रकार के बारे में पूर्व में जानकारी दे चुके है। आप जानते है कि Tense मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है :

  • Present Tense
  • Past Tense
  • Future Tense

English लिखना हो या बोलना या फिर पढ़ना। इसके लिए हमे Tense का ज्ञान होना अति आवश्यक है। आप Tense को अच्छे से समझ सके। इसके लिए हम Tense और उसके सभी 12 प्रकारों को सिखाने के लिए एक सीरीज चलाने जा रहे है। ताकि आपको Tense के Use में कभी कोई Problem ना आये।

आज हम आपको Present Indefinite Tense को विस्तार से समझाने जा रहे है। अगर आप English Speaking में माहिर होना चाहते है तो सबसे पहले आपको Tense की जानकारी होना बहुत जरूरी है। हम आपको बहुत ही आसान तरीके से Tense सिखाने की कोशिश कर रहे है। तो चलिए शुरू करते है : Simple Present indefinite Tense with Examples in Hindi.


Present Indefinite Tense | Simple Present Tense


Simple Present Tense : Simple Present Tense को Present Indefinite Tense भी कहा जाता है। जब कोई कार्य या क्रिया वर्तमान समय में संपन्न हो रही हो तो इसे Simple Present Tense कहते है।

आपको बता दे कि इस Tense में क्रिया के होने का समय निश्चित नहीं होता। अर्थात् कोई कार्य वर्तमान समय में कब शुरू हुआ और कब खत्म हो जायेगा। ये कहना मुश्किल होता है। समय निश्चित रूप से मालूम न होने के कारण ही इसे Present Indefinite (अनिश्चित) Tense भी कहते है।

Simple Present Tense या Present Indefinite को समझने के लिए हमे इसके कुछ Rules को समझना होगा। किसी भी हिंदी वाक्य को देखकर कैसे पता लगाया जाये कि उस वाक्य में कौनसा Tense है। इसके लिए हम आपको Present Indefinite Tense की पहचान बता रहे है।


Present Indefinite Tense की पहचान


Present Indefinite Tense की पहचान : दोस्तों ! यदि आपको हिंदी वाक्य के अंत में ता है, ती है, ता हूँ, ते है आदि दिखायी दे तो आप समझ लीजिये कि उस वाक्य में Simple Present Tense ही है। कुछ उदहारण देखते है :

  • राम आम खाता है।
  • वह गाना गाती है।
  • मैं दूध पीता हूँ।
  • हम क्रिकेट खेलते है।

इन वाक्यों को ध्यान से पढ़ने पर आप पाते है कि इनमें वाक्य के अंत में क्रमश: ता है, ती है, ता हूँ, ते है आदि आ रहे है। इस प्रकार आप इन शब्दों के माध्यम से आसानी से Present Indefinite Tense की पहचान कर पाएंगे।


Present Indefinite Tense का Structure


Present Indefinite Tense का Structure : Present Indefinite Tense की पहचान हो जाने के बाद अब हमें किसी भी वाक्य को हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट करना सीखना है। इसके लिए हमें एक Structure की जरूरत पड़ती है।

Structure को Follow करके आप आसानी से Hindi to English Translation कर सकते है। तो चलिए देखते है कि Simple Present Tense के लिए कौनसा Structure / Formula Use किया जाता है :

For Singular Subject +Verb – Ist +s/es +Object +Others.
For PluralSubject + Verb – Ist + Object +Others.

दोस्तों ! आपको Present Indefinite Tense को समझने के लिए इस Structure को याद करना ही होगा। इसकी मदद से आपके लिए Hindi to English Translation बिल्कुल Easy हो जायेगा। अब हम Structure को विस्तार से समझने की कोशिश करते है। इस Structure में निम्न Elements को शामिल किया गया है :

  • Subject
  • Verb
  • s/es
  • Object
  • Others.

Subject :

Structure में सबसे पहले Subject का जिक्र हुआ है। कोई भी वाक्य चाहे वो हिंदी में हो या इंग्लिश में, Subject से ही प्रारम्भ होता है। आपको बता दे कि English Grammar में Number के आधार पर Subject दो प्रकार के होते है :

  1. Singular Subject
  2. Plural Subject
  • Singular Subject में He, She, it and Single Name आदि Subjects आते है।
  • Plural Subject में We, You, They and Plural Names (More than Single Name) आदि subjects आते है।

Verb :

  • Present Indefinite Tense में Verb की Ist form का प्रयोग किया जाता है। आप जानते है कि Verb के तीन रूप होते है :
1.Ist FormPresent Go, Come, Play, Eat, Speak Etc.
2.IInd FormPast Went, Came, Played, Ate, Spoke Etc.
3.IIIrd FormPast Participle Gone, Come, Played, Eaten, Spoken Etc.

s/es का प्रयोग :

  • दोस्तों ! आपको Present Indefinite Tense में एक विशेष बात का ध्यान रखना है कि इसमें Verb की Ist form के बाद s/es का प्रयोग भी किया जाता है।
  • अगर Subject Singular (He, She, it and Single Name) हो तो Verb की Ist form के बाद s/es का प्रयोग करना है अन्यथा Plural Subject (I, We, You, They and Plural Names) होने पर Verb की Ist form के बाद s/es का प्रयोग नहीं किया जाता है।

ये एक महत्वपूर्ण नियम है जो आपको याद रखना है। s/es का प्रयोग केवल Simple Present Tense में ही किया जाता है। अब बात आती है कि Verb की Ist form के बाद s लगाना है या es. इस मामले में बहुत से स्टूडेंट्स अक्सर Confuse हो जाते है। आज हम आपको इसके लिए बहुत ही आसान Tricks बताने वाले है। जिसे ध्यान में रखने पर आप s/es का सही प्रयोग कर पाएंगे।

आपको पता है कि s /es का प्रयोग केवल Singular Subject होने पर Verb की Ist Form के बाद किया जाता है। अब यदि Verb की Ist Form का अंतिम अक्षर O, SS, Ch, Sh, X, Z आदि में से आ रहा है तो आपको es का Use करना है। अन्यथा आप Verb की Ist Form के बाद S ही लगाए। जैसे :

Do + esDoes
Pass + esPasses
Catch + esCatches
Wish + esWishes
Mix + esMixes
Buzz + esBuzzes

Object :

Main Verb के बाद Object का Use किया जाता है। अगर आप नहीं जानते कि किसी वाक्य में Object कौनसा है तो घबराये नहीं। इसके लिए भी हम आपको एक मस्त ट्रिक बता रहे है। जिससे आपको Object Find करने में प्रॉब्लम नहीं होगी।

अगर आपको किसी वाक्य में Object का पता करना है तो आप वाक्य में “क्या” से प्रश्न कीजिये। जो जवाब आये वो ही आपका ऑब्जेक्ट है। नहीं समझे ! चलिए कोई बात नहीं। उदाहरण देकर समझा दे रहे है :

Sr.Sentenceक्या से प्रश्नObject
1.अमिताभ ज्यूस पीता है अमिताभ क्या पीता है ? ज्यूस
2.वह गाना गाती है।वह क्या गाती है ?गाना
3.हम क्रिकेट खेलते है।हम क्या खेलते है ?क्रिकेट

इस ट्रिक्स से हमें नहीं लगता कि आपको Object ढूंढने में कोई परेशानी आ सकती है। अगर आप Object वैसे ही ढूंढ पा रहे है तो बहुत अच्छी बात है।

Others :

इसमें वाक्य के अन्य पार्ट्स आ जाते है जैसे :

  • राधा रसोईघर में खाना पकाती है। — Radha cooks Food in the Kitchen.

इस sentence में “in the Kitchen (रसोईघर में)” वाक्य के अन्य पार्ट्स है। मतलब Subject, Verb और Object के अलावा वाक्य में जो Part शेष रह जाता है। उसे English Translate करते समय Sentence के अंत में Use किया जाता है।


Understand With Some Examples :

दोस्तों ! हमने आपको पूरे Structure को Detail में बता दिया है। उम्मीद करते है कि अब आपको Present Indefinite Tense को Use करने के Rules समझ में आ गए होंगे। चलिए अब उदाहरणों की सहायता से Simple Present Tense की Practice करते है :

For Examples :

Hindi SentenceEnglish Sentence
कृष्ण पत्र लिखता है।Krishna writes a letter.
वह कार चलाती है।She drives a car.
तुम अंग्रेजी बोलते हो। You speak English.
मैं सिनेमाघर में मूवी देखता हूँI watch movie in Cinema.
राधा और सीता फुटबॉल खेलती है। Radha and Sita play football.

Type of Present Indefinite Tense


Type of Present Indefinite Tense : दोस्तों ! जैसा कि हम जानते ही है कि प्रत्येक Tense में चार तरह के Sentences बनते है। जिन्हें हम इस प्रकार समझ सकते है :

  1. Simple or Affirmative Sentence
  2. Negative Sentence
  3. Interrogative Sentence
  4. Interrogative Sentence

1. Simple or Affirmative Sentence :

Present Indefinite Tense के Simple Sentences बनाने के लिए आप नीचे दिए गए Structure को Follow कीजिये :

Structure for Simple or Affirmative Sentence :

For Singular Subject +Verb – Ist +s/es +Object +Others.
For PluralSubject + Verb – Ist + Object +Others.
  • इस sentence में आपको ये ध्यान रखना है कि Singular Subject होने पर Verb की Ist Form के साथ s /es का प्रयोग करना होता है।

For Example :

Sr.हिंदी में एकवचन कर्ताSingular Subject in English
1.वह कपडे धोता है।He washes clothes.
2.वह रसोईघर में खाना पकाती है। She cooks food in the kitchen.
3.दुर्गा पुस्तक पढ़ती है। Durga reads a book.
Sr.हिंदी में बहुवचन कर्ताPlural Subject in English
1.मैं गाना गाता हूँ।I sing a song.
2.हम हॉकी खेलते है।We play Hockey.
3.तुम दूध पीते हो।You drink milk.
4.राधा और कृष्णा पाठ याद करते है।Radha and Krishna learn a lesson.

2. Negative Sentences :

Present Indefinite Tense के Negative Sentences बनाने के लिए आप नीचे दिए गए Structure को Follow कीजिये :

Structure for Negative Sentence :

For Singular Subject +does +not +Verb – Ist +Object +Others.
For PluralSubject + do +not +Verb – Ist +Object +Others.
  • दोस्तों ! Present Indefinite Tense में Helping Verb – Does और Do का प्रयोग किया जाता है। अगर Sentence में Singular Subject हो तो Does तथा Plural Subject होने पर Do का प्रयोग किया जाता है। तथा Negative sentence होने पर Not का प्रयोग करना अनिवार्य है। Not हमेशा Helping Verb Do/Does के बाद लगाया जाता है।

For Example :

Sr.हिंदी में एकवचन कर्ताSingular Subject in English
1.वह कपडे नहीं धोता है।He does not wash clothes.
2.वह रसोईघर में खाना नहीं पकाती है। She does not cook food in the kitchen.
3.दुर्गा पुस्तक नहीं पढ़ती है। Durga does not read a book.
Sr.हिंदी में बहुवचन कर्ताPlural Subject in English
1.मैं गाना नहीं गाता हूँ।I do not sing a song.
2.हम हॉकी नहीं खेलते है।We do not play Hockey.
3.तुम दूध नहीं पीते हो।You do not drink milk.
4.राधा और कृष्णा पाठ याद नहीं करते है।Radha and Krishna do not learn a lesson.

3. Interrogative Sentence :

Present Indefinite Tense के Interrogative Sentences बनाने के लिए आप नीचे दिए गए Structure को Follow कीजिये :

Structure for Interrogative Sentence :

For Singular Does +Subject +Verb – Ist +Object +Others ?
For PluralDo +Subject +Verb – Ist +Object +Others ?
  • Interrogative का मतलब होता है : प्रश्नवाचक वाक्य। ऐसे वाक्यों में Helping Verb हमेशा Subject से पहले आती है और बाकि Structure में कोई परिवर्तन नहीं होता। Sentence के अंत में Question Mark “?” का Use करना ना भूले।

For Example :

Sr.हिंदी में एकवचन कर्ताSingular Subject in English
1.क्या वह कपडे धोता है ?Does He wash clothes ?
2.क्या वह रसोईघर में खाना पकाती है ?Does She cook food in the kitchen ?
3.क्या दुर्गा पुस्तक पढ़ती है ?Does Durga read a book ?
Sr.हिंदी में बहुवचन कर्ताPlural Subject in English
1.क्या मैं गाना गाता हूँ ?Do I sing a song ?
2.क्या हम हॉकी खेलते है ?Do We play Hockey ?
3.क्या तुम दूध पीते हो ?Do You drink milk ?
4.क्या राधा और कृष्णा पाठ याद करते है ?Do Radha and Krishna learn a lesson ?

4. Interrogative Negative Sentence :

Present Indefinite Tense के Interrogative Negative Sentences बनाने के लिए आप नीचे दिए गए Structure को Follow कीजिये :

Structure for Interrogative Negative Sentence :

For Singular Does +Subject +not +Verb – Ist +Object +Others ?
For PluralDo +Subject +not +Verb – Ist +Object +Others ?
  • Interrogative Negative प्रश्नवाचक होने के साथ – साथ नकारात्मक भी होता है अर्थात् Interrogative होने के कारण Helping Verb Subject से पहले आती है और Negative भी होने की वजह से Subject के बाद Not का प्रयोग होता है। तथा अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह भी लगाए।

For Example :

Sr.हिंदी में एकवचन कर्ताSingular Subject in English
1.क्या वह कपडे नहीं धोता है ?Does He not wash clothes ?
2.क्या वह रसोईघर में खाना नहीं पकाती है ?Does She not cook food in the kitchen ?
3.क्या दुर्गा पुस्तक नहीं पढ़ती है ?Does Durga not read a book ?
Sr.हिंदी में बहुवचन कर्ताPlural Subject in English
1.क्या मैं गाना नहीं गाता हूँ ?Do I not sing a song ?
2.क्या हम हॉकी नहीं खेलते है ?Do We not play Hockey ?
3.क्या तुम दूध नहीं पीते हो ?Do You not drink milk ?
4.क्या राधा और कृष्णा पाठ याद नहीं करते है ?Do Radha and Krishna not learn a lesson ?

Common structure :

दोस्तों ! आपको एक Common Structure बता रहे है। जिसे जहन में रखकर आप Simple Present Tense के Structure की रूपरेखा को आसानी से समझ सकते है :

  • Common structure for Present Indefinite Tense :

Structure :

Common structure :Sub. + H.V. + M.V. + Obj. + Others.
  • Modify this structure : Sentence Type के अनुसार इसे Modify कर लीजिये :
SimpleSub. + H.V. + s/es/- +M.V. + Obj. + Others.
NegativeSub. +H.V. +Not +M.V. +Obj. +Others.
InterrogativeH.V. +Sub. +M.V. +Obj. +Others ?
Interrogative NegativeH.V. +Sub. +Not +M.V. +Obj. +Others ?
ElementsSingularPlural
SubjectsHe, She, It, Single NameI, We, You, They, Plural Names
Helping Verb (H.V.)DoesDo
Main Verb (M.V.)Ist Form Ist Form

नोट : – इस Structure को आप कुछ Rules को ध्यान में रखते हुए Sentence के अनुसार Modify कर सकते है जैसे :

  • Simple में Singular Subject के लिए s/es और Plural के लिए s/es नहीं लगाना है।
  • Negative में Helping Verb के बाद Not लगाना है।
  • Interrogative में H.V. को Subject से पहले रखना है तथा
  • Interrogative Negative में H.V. को Subject से पहले तथा Not को Subject के बाद।

इस प्रकार आप Present Indefinite Tense के उक्त चारों Sentences को बिल्कुल आसानी से बना सकते है।


अगर आप Tense के बारे में विस्तार से समझना चाहते है तो आप हमारी पिछली पोस्ट “Tense Rules in Hindi With Examples | टेंस या काल” को अवश्य पढ़े। ताकि आपको Tense और उसके सभी प्रकारों के बारे में अच्छी जानकारी हो सके। उसके बाद आप Simple Present Tense को आसानी से सीख पाएंगे।

हमने आपको बहुत ही आसान तरीके से Simple Present Tense को सिखाया है। अगर आप इसे ध्यान से समझते है तो आपको Present Indefinite Tense और इसके प्रयोग में कोई दिक्कत नहीं आएगी।


ये भी जरूर पढ़े :


एक गुजारिश :

दोस्तों ! आशा करते है कि अब आप “Simple Present indefinite Tense with Examples” के बारे में अच्छे से समझ पाए होंगे। हमने आज आपको Simple Present Tense को Hindi to English Translation करना सिखाया है। आप Simple Present Tense Rules in English में भी समझ सकते है।

जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने यार दोस्तों को जरूर Share कीजियेगा ताकि वो भी Tense सीख सके। अगर आपके मन में फिर भी कोई सवाल या सुझाव हो तो Comment Box में लिख सकते है। हम आपकी मदद जरूर करेंगे। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ! आपका दिन शुभ रहे !


Leave a Comment

error: Content is protected !!