Burj Khalifa Interesting Facts | बुर्ज खलीफा के बारे में रोचक तथ्य


Burj Khalifa Interesting Facts in Hindi : नमस्कार दोस्तों ! आपने दुबई स्थित बुर्ज खलीफा का नाम तो जरूर सुना ही होगा। ये अब तक की विश्व की सबसे ऊँची इमारत है। आज हम बुर्ज खलीफा के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे है, जो आप शायद नहीं जानते होंगे।

इन तथ्यों को जानकार आप हैरान ही हो जायेंगे। बुर्ज खलीफा के बारे में जानने के बाद आप भी एक बार तो इसे जरूर देखना चाहेंगे। तो चलिए शुरू करते है : Interesting Facts About Burj Khalifa in Hindi.


बुर्ज खलीफा के बारे में रोचक जानकारी


Burj Khalifa Ke Bare Mein Rochak Jankari Hindi Me : दोस्तों ! दुबई घूमने कौन नहीं जाना चाहता। दुबई दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक है। और फिर दुबई में बुर्ज खलीफा की बात ही कुछ और है। जी हाँ। दुबई की शान है – बुर्ज खलीफा।

आप सभी ने कभी ना कभी बुर्ज खलीफा का नाम तो जरूर ही सुन रखा होगा। लेकिन क्या आप इस विशाल इमारत के बारे में कुछ रोचक बातें जानते है। अगर नहीं तो हम आपको आज बुर्ज खलीफा से जुडी कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे है :

बुर्ज खलीफा के निर्माण से जुड़े रोचक तथ्य :

  • Burj Khalifa Construction Facts in Hindi : आपको बता दे कि बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित एक विशाल इमारत है। इसकी ऊंचाई करीब 828 मीटर या 2716.54 फ़ीट है। ये इमारत इतनी भव्य है कि ये 96 किलोमीटर की दूरी से भी साफ नज़र आती है। बुर्ज खलीफा के टॉप फ्लोर से पडोसी देश ईरान को भी आसानी से देखा जा सकता है।
  • कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि इतनी ऊँची इमारत भी बनायीं जा सकती है। बुर्ज खलीफा को एड्रियन स्मिथ ने डिज़ाइन किया। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई इतनी अधिक है कि इसके शीर्ष तलों पर जमीन की तुलना में 15 डिग्री तापमान कम रहता है।
  • दुनिया की इस सबसे ऊँची इमारत का निर्माण कार्य 21 सितम्बर 2004 को शुरू किया गया और इसे बनाने में करीब 6 साल का समय लगा है। तथा इसके निर्माण में 8 अरब डॉलर या $1.5 बिलियन राशि की लागत आयी।
  • इस इमारत के निर्माण में लगभग 1,10,000 टन कंक्रीट और करीब 55000 टन स्टील रेबर इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने में केवल पैसा ही नहीं लगा, बल्कि बुर्ज खलीफा के निर्माण के दौरान लगभग 12000 मजदूरों ने रोज काम किया। इसे बनाने में तीन टॉवर क्रेनों का इस्तेमाल किया गया था, ये क्रेन करीब 25 टन वजन को उठाने में सक्षम थी।
  • हम सभी जानते है कि ये इमारत शीशे और स्टील से निर्मित है। इस इमारत के चारों तरफ 26000 ग्लास पैनल इस्तेमाल किये गये है। इस काम को बखूबी अंजाम देने के लिए चीन से 300 क्लैडिंग स्पेशलिस्ट बुलाये गाये। क्योंकि दुबई की भीषण गर्मी का सामना करने के लिए इस इमारत पर कुछ ख़ास किस्म की क्लैडिंग होना जरूरी था।

बुर्ज खलीफा नाम क्यों पड़ा ?

  • Burj Khalifa Naam Kyun Pada in Hindi : एक दिलचस्प तथ्य ये है कि पहले इस इमारत का नाम बुर्ज दुबई रखा गया था। लेकिन संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के सम्मान में इसका नाम उद्घाटन के समय बुर्ज खलीफा रख दिया गया। शेख खलीफा ने बुर्ज खलीफा के निर्माण में वित्तीय सहायता दी थी और इसका आधिकारिक उद्घाटन 04 जनवरी 2010 को किया गया।

बुर्ज खलीफा का असली मालिक कौन है ?

  • Who is the real owner of Burj Khalifa ? : दोस्तों ! क्या आप जानना चाहते है कि दुनिया की इस विशाल इमारत के मालिक (Owner) कौन है? तो हम आपको बता दे कि बुर्ज खलीफा का मालिक एक रियल एस्टेट कंपनी है। इसका नाम Emaar Properties PJSC (एम्मार प्रॉपर्टीज) है। इस कंपनी की स्थापना चेयरमैन श्री मोहम्मद अलब्बार ने 1997 में की थी।

बुर्ज खलीफा में 1 फ्लैट की कीमत कितनी है ?

  • Burj Khalifa Ke 1 Flat Ki Cost Kya Hai in Hindi : अगर आप बुर्ज खलीफा में फ्लैट खरीदना चाहते है। तो इसके लिए आपको 1 BHK फ्लैट के लिए 30 करोड़ या इससे ज्यादा का भुगतान करना पड़ सकता है।
  • Burj Khalifa Ke Flat Ka Rent Kitna Hai in Hindi : अगर आप बुर्ज खलीफा में 1 BHK फ्लैट किराए पर लेकर रहना चाहते है तो इसके लिए आपको हर महीने करीब 37 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

बुर्ज खलीफा का प्रवेश शुल्क कितना है ?

  • Burj Khalifa Ko Dekhne Ghumne Ka Kharch in Hindi / Burj Khalifa Ticket Price In Hindi : अगर आप बुर्ज खलीफा में केवल घूमना चाहते है तो आपको 1900 से 7500 रूपये तक खर्च करने पड़ सकते है।

बुर्ज खलीफा के अंदर क्या है ?

  • Burj Khalifa Ke Andar Kya Hai in Hindi : बुर्ज खलीफा में सिनेमा हाल, स्विमिंग पुल, बाजार, मस्जिद, क्लब, रेस्तरां आदि की बेहतरीन सुविधा देखने को मिलती है। इस इमारत में एक समय में लगभग 35000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी है।

बुर्ज खलीफा में कितने फ्लोर है ?

  • Burj Khalifa Ke Kitne Floor Hai in Hindi : आपको बता दे कि दुनिया की सबसे ऊँची इस इमारत में सबसे ज्यादा 163 फ्लोर है। इसमें
    • 58 लिफ्ट
    • 2957 पार्किंग स्पेस
    • 304 होटल
    • 37 ऑफिस फ्लोर और
    • 900 कमरे है।
  • बुर्ज खलीफा के 124वें Floor पर करीब 452 मीटर ऊंचाई पर अवलोकन डेक “At The Top” स्थित है, जहाँ पर्यटक टेलीस्कोपकी मदद से दुबई का भव्य नज़ारा देख सकते है। इस तल तक लिफ्ट मात्र 2 मिनट में पहुंचा देती है।
  • इसके 76 वें Floor पर दुनिया का सबसे ऊँचा स्वीमिंग पुल बना हुआ है। 122 वें मंज़िल पर रेस्तरां है। 144 वें फ्लोर पर दुनिया का सबसे ऊँचा नाइटक्लब बना है। जबकि 158 वें फ्लोर पर दुनिया की सबसे ऊँची मस्जिद बनी है।
Floor No.Construction
76 सबसे ऊँचा स्वीमिंग पुल
122 सबसे ऊँचा रेस्तरां
124 अवलोकन डेक “At The Top”
144 सबसे ऊँचा नाइटक्लब
158 सबसे ऊँची मस्जिद

बुर्ज खलीफा के बारे में कुछ अहम् जानकारियाँ :

Burj Khalifa Ke Bare Me Khas Aham Jankariya in Hindi : आज हम आपको बुर्ज खलीफा के बारे में ऐसी जानकारियाँ बताने जा रहे है, जो आप नहीं जानते है। ये इस प्रकार से है :

  • इस इमारत में लगाये गये AC से एक साल में जितना पानी निकलता है, उस पानी से ओलम्पिक के पांच स्विमिंग पुल आसानी से भरे जा सकते है।
  • इस इमारत में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली लिफ्ट लगी है। ये लिफ्ट भी दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है।
  • वेबसाइट www.burjkhalifa.ae/ के अनुसार इस इमारत के लिए 100 किलोमीटर पाइप की सहायता से प्रतिदिन लगभग 9,46,000 लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है।
  • ये इमारत चारो तरफ से मानव निर्मित झील से घिरी है। जो इसकी ख़ूबसूरत में चार चाँद लगा देती है। जमीन से 210 मीटर की ऊंचाई पर 25 मीटर की चौड़ाई का हैलीपैड भी बना है। जिस पर हेलीकॉप्टर उतारा जाता है।

बुर्ज खलीफा के विश्व रिकॉर्ड | Burj Khalifa’s World Record


Burj Khalifa Ke Naam Kitne Record Khitaab Hai in Hindi : बुर्ज खलीफा के नाम 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड है , जो इसप्रकार से है :

No. World Record
01.विश्व की सबसे ऊँची फ्रीस्टैंडिंग इमारत
02.विश्व की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट
03.दुनिया की सबसे ऊँची मस्जिद
04.दुनिया का सबसे ऊँचा स्विमिंग पुल
05.अब तक की सबसे ज्यादा मंज़िल
06.अब तक के सबसे ऊँचे रेस्तरां

बुर्ज खलीफा पर 1 Ad लगाने की कीमत या खर्च


Advertisement cost on Burj Khalifa in Hindi : दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा पर कई कम्पनियाँ अपना विज्ञापन भी कराती है। इस पर तीन मिनट का Promotional Ad लगाने का खर्चा सुनकर आपके होश उड़ जायेँगे।

  • जी हाँ दोस्तों ! इस पर तीन मिनट के Ad का खर्च 2,50,000 दिरहम आता है। भारतीय मुद्रा में बात करे तो ये करीब 50 लाख रूपये बैठता है।
  • इस पर Promotional Ad दिखाने का भी एक निश्चित टाइम है। रात 8 से 10 बजे तक ही इस पर प्रमोशनल एड दिखाए जाते है। अपने एड लगाने के लिए कंपनी को चार सप्ताह पहले बुर्ज खलीफा की मैनेजमेंट टीम से संपर्क करना होता है।

तो दोस्तों ! ये थे Burj Khalifa Interesting Facts | बुर्ज खलीफा के बारे में कुछ रोचक तथ्य, जो शायद आपको आज से पहले पता नहीं होंगे। उम्मीद करते है कि आपको ये रोचक तथ्य जरूर पसंद आये होंगे। और अब तो आप भी बुर्ज खलीफा को देखने का मन तो बना ही चुके होंगे।

ये भी जरूर जाने :


अच्छा लगा तो शेयर कीजिये :

आशा है कि आपको “Burj Khalifa Interesting Facts | बुर्ज खलीफा के बारे में रोचक तथ्य” जानकार जरूर अच्छा लगा होगा। जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को शेयर करना ना भूले। इसी तरह की Interesting Information के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ। धन्यवाद !


Leave a Comment

error: Content is protected !!